प्रियंका के बेटे रेहान को गोद लेंगे कुंवारे राहुल!

rehan vadra
नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अविवाहित है और निकट भविष्य में भी उनकी विवाह की कोई योजना नहीं है। लेकिन इन दिनों कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिससे लगता है कि जल्द ही कुंवारे राहुल गांधी पिता बन सकते हैं। जी हां लगता है कि राहुल गांधी जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। खबरों से अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा को गोद ले रहे हैं।

हलांकि इसके कोई प्रमाण हमारे पास नहीं है। अंग्रेजी अखबार "द संडे गार्जियन'' के मुताबिक नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक उत्तराधिकारी से जुड़ा यह सवाल इन दिनों कांग्रेस नेताओं के बीच जोर पकड़ रहा है। सब जानना चाहते है कि क्या राहुल प्रियंका गांधी के बेटे रेहन को गोद लेना चाहते हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच चर्चा है कि रेहान को गोद लेकर राहुल उनके साथ गांधी सरनेम का इस्तेमाल भविष्य के लिए करना चाहते हैं।

"द संडे गार्जियन" अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी का बेटा रेहान देहरादून के दून स्कूल में पढ़ता है। कुछ दिनों पहले ही रेहान का एडमिशन दून स्कूल में हुआ है। एडमिशन के बाद रेहान वहां अपने नाम के साथ गांधी सरनेम लगा रहे थे, लेकिन साथी छात्रों ने जब इसकी वजह जाननी चाही तो उन्होंने वाड्रा सरनेम लगाना शुरू कर दिया।

राहुल गांधी द्वारा रेहान को गोद लेने की खबरें उस वक्त और तेज हो गईं जब राहुल पिछले साल उत्तराखंड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद राज्य के दौरे पर थे और उन्होंने इस दौरान वो रेहान को स्कूल से बाहर आऊटिंग पर ले गए थे। मामा-भांजा एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के करीबी सूत्र के मुताबिक स्कूल के रिकार्ड में राहुल का नाम ही रेहान के गार्जियन के तौर पर दर्ज है।

14 साल के प्रिंयका गांधी के बेट रेहान का नाम हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आया जब वह दोस्तों के साथ संसद पहुंचे थे। स्पीकर गैलरी में उन्होंने लोकसभा की कार्रवाई को देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+