तेलंगाना में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए रवाना, सामने आया Video
हैदराबाद। देशव्यापी लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके मूल निवास स्थान पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर और केंद्रीय रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार लिंगमपल्ली (हैदराबाद) से हटिया (झारखंड) तक शुक्रवार को एक विशेष ट्रेन चलाई गई जिसमें हजारों की संख्या में मजदूर अपने घरों के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि 25 मार्च को लागू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से ही प्रवासी मजदूर अपने घर जाने की मांग कर रहे थे।
Recommended Video

तेलंगाना से झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 35 हजार के पार जा चुका है जो राज्यों और केंद्र सरकार की चिंता का कारण बना हुआ है, इसी दौरान सरकार के लिए मजदूरों का पलायन भी एक बड़ी समस्था थी जिसे अब धीरे-धीरे कर के सुलझाया जा रहा है। कई राज्यों ने अपने नागरिकों को वापस बुलाने का फैसला लिया है जिसके बाद मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार से स्पेशल ट्रेन चलाए जाने को लेकर अनुरोध किया।

केंद्र सरकार ने राज्यों का अनुरोध माना
केंद्र सरकार ने राज्यों के अनुरोध को मानते हुए प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर दी है। तेलंगाना में रह रहे उत्तर भारत के मजदूरों की मांग को मानते हुए गुरुवार को उन्हें हैदराबाद के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए रवाना किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि ट्रेन के 24 डिब्बों में लगभग 1,200 प्रवासियों को बैठाया गया है, यह ट्रेन आज (1 मई) तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया जा रही है।
A one-off special train was run today from Lingampalli (Hyderabad) to Hatia (Jharkhand) on request of the Telangana Government & as per the directions of Union Railway Ministry. pic.twitter.com/9YptotxcbV
— ANI (@ANI) May 1, 2020
ट्रेन के अंदर रखा गया सामाजिक दूरी का ध्यान
दक्षिण मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर एक 'एक विशेष ट्रेन' चलाई गई थी। प्रवक्ता ने कहा, 'यात्रियों की स्टेशन पर पूर्व जांच और ट्रेन में सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया।' मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण राष्ट्र भर में फंसे प्रवासियों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष गाड़ियों का इंतजाम करने का दबाव केंद्र सरकार पर हमेशा से रहा है।
महाराष्ट्र: नागपुर में कई प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने गांव की तरफ जाते दिखे। एक मजदूर ने बताया कि हैदराबाद से चार दिन से चलकर आ रहे हैं। 15 दिन से फोन कर रहे हैं, फोन पर कह रहे हैं 'जहां हो वहीं रहो, नहीं तो अपनी व्यवस्था से चले आओ। आप लोगों का कुछ नहीं हो सकता।' pic.twitter.com/odzgIKHAHf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2020
अभी भी पैदल घर की और जा रहे कई मजदूर
इसी बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र से पैदल ही घर की ओर जा रहे प्रवासी मजदूरों की तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नागपुर में कई प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने गांव की तरफ जाते दिखे। एक मजदूर ने बताया कि हैदराबाद से चार दिन से चलकर आ रहे हैं। 15 दिन से फोन कर रहे हैं, फोन पर कह रहे हैं 'जहां हो वहीं रहो, नहीं तो अपनी व्यवस्था से चले आओ। आप लोगों का कुछ नहीं हो सकता।'
यह भी पढ़ें: Fact Chek: झूठ है जोयालुक्कास के मालिक की कोरोना वायरस से मौत की खबर












Click it and Unblock the Notifications