विदेशों में रखे काले धन का पता लगाएगी खास टीम

नई दिल्ली (ब्यूरो)। सरकार ने विदेशों में पड़े काले धन का पता लगाने के लिए एक विशेष छानबीन दल (एसआईटी) गठित किया है। इसमें वे अधिकारी हैं जिन्हें काले धन का पचा लगाने में महारत हासिल है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि कर चोरी और काले धन का पता लगाना एक सतत प्रक्रिया है। सरकार ने इस के लिए तंत्र को मजबूत और लागू करने के अनेक उपाय किए हैं। इनमें सख्त कानून प्रशासनिक तंत्र स्‍थापित करना भी शामिल है।

Special team to unearth black money

जानकारों का कहना है कि सरकार काले धन को विदेशों में ऱखने वाले और टैक्स चोरों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाने लगी है। उसकी तरफ से जो कदम उठाए गए है, उन्हें उसी रूप में देखने की जरूरत है। सूचना और आंकड़ों के निर्माण के लिए एकीकरण और इसके लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाना शामिल है।

इससे पहले विदेश स्थित 7 भारतीय दूतावासों में पुलिस संपर्क अधिकारी (पीएलओ) तैनात किए गए है जिनका ओहदा डिप्‍टी इंस्‍पेक्‍टर जनरल होगा। इन राजदूतावासों में संयुक्‍त अरब अमीरात, ब्रिटेन,संयुक्‍त राज्‍य अमेरीका, सिंगापुर, मॉरीशस, कनाडा और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। ये तैनातियां विदेश में आपराधिक मामलों की छानबीन का अनुरोध प्राप्‍त होने पर, तथा अपराध संबंधी गतिविधियों से जुड़े खुले सूत्रों संबंधी सूचना मिलने पर की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+