इंडियन रेलवे का दिवाली पर मुंबई से दिल्ली के बीच स्पेशल राजधानी का तोहफा, चलेगी 160 kmph की रफ़्तार से

भारतीय रेलवे दिल्ली और मुंबई के बीच नई राजधानी ट्रेन शुरू करने जा रहा है। दोनों शहरों के बीच अगले हफ्ते से राजधानी ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन 13 घंटे में ही दिल्ली से मुंबई का सफर करेगी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे दिल्ली और मुंबई के बीच नई राजधानी ट्रेन शुरू करने जा रहा है। दोनों शहरों के बीच अगले हफ्ते से राजधानी ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन 13 घंटे में ही दिल्ली से मुंबई का सफर करेगी, जबकि अभी दोनों शहरों के बीच सफर करने में अमूमन 15 से 16 घंटे लगते हैं। साथ ही इसमें फ्लेक्सी फेयर किराया लागू ना होकर सामान्य किराया लागू होगा जिसकी वजह से दूसरी राजधानी ट्रेनों से इस स्पेशल ट्रेन का किराया भी कम रहेगा।

Indian Railways launching New Rajdhani Express from Mumbai to Delhi on Diwali, Speed will be 160 KMPH

इस नई ट्रेन का ट्रायल पूरा हो चुका है और रेल मंत्रालय आने वाले एक-दो दिन में दिल्ली-मुंबई के बीच स्पेशल राजधानी ट्रेन चलाने को लेकर घोषणा कर सकता है। टीओआई की खबर के अनुसार, स्पेशल राजधानी को अक्टूबर से तीन महीने के लिए शुरू किया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ा दिया जाएगा। इस ट्रेन का स्टॉप सिर्फ रतलाम रेलवे स्टेशन पर रहेगा, जहां ड्राइवर और गार्ड की ड्यूटी बदली जाएगी।

ये ट्रेन दिल्ली से मथुरा तक 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी मथुरा से यह ट्रेन दूसरी राजधानी ट्रेनों की स्पीड से ही चलेगी। इस ट्रेन के स्टॉपेज कम होने की वजह से ये 13 घंटे में मुंबई पहुंचेगी। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि यह ट्रेन टेल्गो ट्रेन की तरह है। इस ट्रेन को दिवाली पर रेल मंत्रालय का दिल्ली-मुंबई के रेल यात्रियों को तोहफे की तरह से देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+