महामना एक्सप्रेस के सामने शताब्दी-राजधानी हुईं फेल: जानें किराया, स्टॉपेज और सुविधाएं
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्रवाराणसी के डीएलडब्लू ग्राउंड में बटन दबाकर काशी से दिल्ली जाने वाली 'महामना एक्सप्रेस' को रवाना किया। ये रेलवे की ड्रीम ट्रेन है। ये ट्रेन कई मामलों में खास है। इसके फीचर्स बाकी ट्रेनों से हटकर है। ये भारत में अपने तरह की पहली हाईटेक ट्रेन है। ये ट्रेन वाराणसी, लखनऊ से दिल्ली तक चलेगी। तस्वीरों के जरिए जानिए इस ट्रेन से जुड़ी कुछ खास फीचर्स, सुविधाएं और इसके किराए के बारे में...

किन स्टेशनों के बीच चलेगी
महामना एक्सप्रेस वाराणसी से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। ये ट्रेन शाम 6 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर रात 11:50 पर आकर 11:58 पर छूटेगी और अगली सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

क्या है खासियत...
ये ट्रेन अपनी तरह की खास हाईटेक ट्रेन हैं। जिसमें हाईटेक फैसिलिटी है। इसमें 18 डिब्बे हैं। एक विकलांग और महिला कोच, एक एसी फर्स्ट, एक एसी सेकंड, 9 स्लीपर और 4 जनरल बोगी है।

क्या है खासियत
एसी फर्स्ट क्लास के केबिन में 12 इंच की एलईडी टीवी, ऊपर की बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां, केबिन में वॉश बेसिन और डस्टबिन, इलेक्ट्रॉनिक विंडो, केबिन में पहली बार टॉयलेट सेंसर दिया गया है है।

क्या है खासियत
पहली बार टॉयलेट में नहाने के लिए शावर, फ्लश करते ही परफ्यूम की खुशबू की व्यवस्था की गई है। बायो टॉयलेट के साथ पहली बार विंडो हटाकर एक्जॉस्ट दिया गया है।

क्या है खासियत
इमरजेंसी में अटेंडेंट को बुलाने के लिए प्रेस बटन, ट्रेन के अंदर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की आकर्षक पेंटिंग, म्यूजिक सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर डिस्प्ले की सुविधा है जो आने वाले स्टेशन की जानकारी देगा।

क्या है खासियत
हर कोच में कैलेंडर, गेट की सीढ़ी पर सेंसर लाइट लगाई गई है, ताकि रात में पैसेंजर को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में दिक्कत न हो।

क्या है खासियत
केबिन में फायर सिस्टम, हर सीट पर आसानी से खुलने वाला स्नैक्स टेबल दिया गया है।

क्या है खासियत
पहली बार मॉर्डन पेंट्रीकार में इलेक्ट्रॉनिक चिमनी (एक्जॉस्ट) लगाई गई है। वहीं पानी के लिए RO सिस्टम लगाया गया है।

किराया
महामना एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी जो तमाम अत्याधुनिक खूबियों से लैस है। चूंकि इस ट्रेन में सुवधिएं भरपूर दी गई हैं इसलिए इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के किराये से भी 15 फीसदी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications