2G Scam: फिर शिकंजे में आए सबसे बड़े घोटाले के खिलाड़ी
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटाले के धुंरंधर फिर से शिकंजे में आए हैं। दिल्ली पटियाला हाउस की स्पेशल अदालत ने टूजी घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और डीएमके सांसद कनिमोझी के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले में डीएमके प्रमुक एम करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्माल के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं।
पटियाला हाउस कोर्ट में ईडी की ओर से दायर की गई चार्जशीट में 16 अन्य लोगों का भी नाम है। जिसमें स्वान टेलिकॉम प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा और विनोद गोयलना का भी नाम है।
टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में एक लाख से ज्यादा करोड़ रुपए का हेरफेर करने हुआ था। जिसमें पूर्व दूरसंचारमंत्री ए राजा, डीएमके सांसद, कनिमोझी समेत कई कम्पनियों और राजनेताओं की मिलीभगत का पता चला था।
जानकारी के मुताबिक टूजी घोटाले के आरोप में फंसे टेलिकॉम के प्रमोटर्स कलैंगर टीवी को 200 करोड़ रुपए दिए थे। गौर करने वाली बात है कि कलैंगर टीवी पर डीएमके पार्टी का नियंत्रण औऱ शेयर है।
कोर्ट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉंडरिंग एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। यदि आरोप साबित हो पाए तो धारा तीन के तहत सात साल तक की सजा मिल सकती है।













Click it and Unblock the Notifications