संसद में व्यवधान पर बिफरे अध्यक्ष ओम बिरला, बोले- 'जब तक सांसद गरिमा में नहीं रहेंगे वो सदन नहीं आएंगे'

लोकसभा में मणिपुर मामले को लेकर शुरू हुए हंगामे के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन से तब तक दूर रहने की बात कही, जब तक सांसद गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करते हैं।

मानसून सत्र शुरू होने के बाद से लोकसभा में हंगामा होने के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने निचले सदन की अध्यक्षता करने से तब तक दूर रहने का फैसला किया है, जब तक सांसद सदन की गरिमा के अनुसार व्यवहार नहीं करते हैं।

बुधवार को जब संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कुर्सी पर नहीं थे। सूत्रों के अनुसार, ओम बिरला ने सदन के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से गहरी नाराजगी जताई है। बिरला ने दोनों पक्षों से कहा कि जब तक सांसद सदन की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे तब तक वो लोकसभा में नहीं आएंगे। आज भी जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बिरला अध्यक्ष की सीट पर नहीं आए।

Speaker Om Birla

इस बीच लोकसभा में हंगामा जारी रहा जिसके कारण मणिपुर पर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक और उसके बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पर विपक्षी सांसदों ने 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सहित INDIA गठबंधन के कुल 31 सदस्यों ने आज राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की।

21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 28-29 जुलाई को दो दिवसीय यात्रा पर मणिपुर का दौरा किया, जहां 4 मई से जातीय संघर्ष और हिंसा हो रही है। अपने दो दिवसीय दौरे में विपक्षी सांसदों ने कई राहत शिविरों का दौरा किया। साथ ही इंफाल, मोइरांग में पीड़ितों से मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+