Spain newspaper स्पेन के न्यूजपेपर ने इंडियन इकोनॉमी का उड़ाया मजाक, ग्रोथ दिखाने के लिए लगाई सपेरे की तस्वीर

Spain newspaper स्पैनिश अखबार ला वेंगार्डिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को दर्शाने के लिए अखबार ने एक बेहद ही आपत्तिजनक तस्वीर का इस्तेमाल किया है। ला वेंगार्डिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए अपने पहले पन्ने पर एक सपेरे का कैरिकेचर बनाया है। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग न्यूजपेपर की आलोचना कर रहे हैं।

Spain newspaper uses snake charmer caricature show Indias economy twitter reacts

न्यूजपेपर ने'द ऑवर ऑफ द इंडियन इकोनॉमी' शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया था। इस आर्टिकल में न्यूजपेपर में भारतीय अर्थव्यवस्था के उपर उठते ग्राफ दर्शाने के लिए एक कैरिकेचर लगाया था। इस कैरिकेचर में एक सपेरा बीन बजा रहा है और उसकी टोकरी में से सांप जैसी लाइन उपर उठती दिख रही है। खबर में भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तार से लिखा है कि कैसे यह मजबूती से आगे बढ़ रही है।

इस फोटो पर आपत्ति जताते हुए ट्रेडिंग ऐप जोरोधा के फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन कामथ ने इस रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'काफी अच्छा है कि दुनिया हमारी इकॉनमी को नोटिस कर रही है, लेकिन जिस तरह से एक ग्राफ में सपेरे को दिखाया गया है वो एक अपमान है। इसे रोकने के लिए क्या करना पड़ेगा है। शायद वैश्विक भारतीय उत्पाद?

हालांकि जर्नालिस्ट प्रीतिश नंदी का इस आर्टिकल को लेकर दूसरा नजरिया है। उन्होंने लिखा, 'कुछ भी अपमान नहीं है जब तक कि आप इसे गलत नजरिए से नहीं देखते। सपेरा जादू की दुनिया के सबसे स्थायी प्रतीकों में से एक है। ला वेंगार्डिया भारत को जादुई रूप में देखता है। लेकिन अधिकतर यूजर्स इसे भारत के अपमान के तौर पर देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+