Mann ki Baat: पीएम मोदी से बात करके क्या बोले GalaxEye के फाउंडर, बताया क्या है प्लान?

Space Tech Start-Up GalaxEye: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (25 अगस्त) को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने नेशनल स्पेस डे की चर्चा की। साथ ही अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से संवाद दिया।

रेडिया पर प्रसारित होने वाला का कार्यक्रम मन की बात का यह 113वां एपिसोड था। जिसमें उन्होंने चेन्नई स्थित अंतरिक्ष स्टार्ट-अप गैलेक्सआई (GalaxEye) के फाउंडर्स से बात की।

Mann Ki Baat

मल्टी-सेंसर सैटेलाइट लॉन्चिंग का प्लान

गैलेक्सआई (GalaxEye) ने अगले साल दुनिया का पहला मल्टी-सेंसर सैटेलाइट लॉन्च करने का प्लान तैयार किया है। उपग्रह रात और दिन पृथ्वी का अवलोकन करने में सक्षम होगा, यहां तक कि घने बादलों के बीच से भी देखने में सक्षम होगा।

पीएम मोदी ने की बात

ऐसे में 'मन की बात' में पीएम मोदी से बातचीत करने पर स्पेस टेक स्टार्ट-अप 'गैलेक्सआई' के को-फाउंडर प्रणित मेहता ने कहा कि, "मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बेहद प्रेरक और विनम्र है। हम तीन साल पुराने स्टार्टअप हैं और इस यात्रा में प्रधानमंत्री जैसे किसी व्यक्ति से बातचीत करना बेहद सकारात्मक क्षण हैं।

बताया खुद को उत्साहित

उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में उनकी रुचि हमेशा हमारे लिए प्रेरणा रही है, हम जानते हैं कि यह एक उभरता हुआ क्षेत्र है और सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए एक स्टार्ट-अप के रूप में, एक टीम के रूप में, हम सभी इस क्षेत्र में शामिल होने और एक छोटे स्टार्ट-अप के रूप में योगदान देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

IIT मद्रास से निकला एक स्टार्टअप

प्रणित ने बताया कि गैलेक्सआई आईआईटी मद्रास से निकला एक स्टार्टअप है। इसकी स्थापना 2021 में हुई थी और हमारा इरादा अपने उपग्रहों का एक समूह स्थापित करना है। इसरो पिछले कई दशकों से उपग्रहों को स्थापित कर रहा है और निजीकरण के साथ हम इस यात्रा को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं। हम भारत के लिए सबसे बड़ा निजी उपग्रह स्थापित कर रहे हैं और यह कुछ ऐसा है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+