स्पेस किड्ज इंडिया ने खास अंदाज में दी 15 अगस्त की बधाई, 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

नई दिल्ली, 15 अगस्त। आज जब पूरा देश आजादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है तो इस मौके पर स्पेस किड्ज इंडिया ने भारतीय तिरंगे को 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया। तिरंगे को एक गुब्बारे में बांधकर 106000 फीट की ऊंचाई पर भेजा गया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोतस्व का हिस्सा था। तिरंगे को हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया, जिसके तहत देशवासियों के भीतर देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

tricolor

बता दें कि स्पेस किड्ज इंडिया एक संगठन है जोकि देश के लिए युवा वैज्ञानिकों को तैयार करने के साथ बच्चों में वसुधैव की भावना का प्रसार करता है। हाल ही में इस संगठन ने लो अर्थ ऑर्बिट की सैटेलाइट को लॉन्च किया। आजादीसत को देश की 750 छात्राओं ने मिलकर तैयार किया था, जिसे देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया गया था। हालांकि सैटेलाइट को एसएसएलवी से लॉन्च किया, जिसके बाद उसका ऑर्बिट से संपर्क टूट गया। यह संगठन छोटे सैटेलाइट तैयार करने का काम करता है।

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश और दुनिया से लोग बधाई दे रहे हैं। अंतरिक्ष से भी एस्ट्रोनॉट समंथा क्रिस्टोफेरेटी ने एक वीडियो संदेश के जरिए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं भारत को आजादी के 75वें साल की बधाई देती हूं, कई दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के साथ मिलकर कई हम वैज्ञानिक मिशन पर काम किया। भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रोनॉट राजा चारी ने भी देश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नासा और इसरो का एक दूसरे के साथ लंबा इतिहास है। शुरुआती दिनों में नासा जब इसरो के साथ साउंडिंग रॉकेट पर काम करती थी। आज भी स्पेस और अर्थ साइंस मिशन पर दोनों संस्थाओं का एक दूसरे के साथ सहयोग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+