जम्मू कश्मीर पुलिस के DIG एसपी वैद्य बोले, अमरनाथ यात्रा के सभी इंतजाम पूरे
म्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने अमरनाथ यात्रा को लेकर अहम बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए इनवाइट किया है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने अमरनाथ यात्रा को लेकर अहम बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए इनवाइट किया है। पिछले दिनों इंटेलीजेंस ब्यूरों (आईबी) की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सीमा पार से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के करीब 450 नए आतंकी घुसपैठ की फिराक में है। पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा पर एक पहलगाम ये 50 किलोमीटर दूर एक आतंकी हमला हुआ था जिसमें आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

तीर्थयात्री रखें सभी अलर्ट्स का ध्यान
डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि यात्रा के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं लेकिन तीर्थयात्रियों को सुरक्षाबलों की ओर से दिए गए सभी अलर्ट्स को भी फॉलो करना होगा। डीजीपी वैद्य की मानें तो चाहे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा हो या फिर जैश-ए-मोहम्मद या फिर आईएसआईएस, जम्मू कश्मीर पुलिस के लिए सभी एक से हैं। सभी आतंकी संगठनों से एक ही तरीके से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी तरफ से वह इस यात्रा को इस बार सफल बनाने के लिए जितने सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर सकते थे, सब कर रहे हैं। आईबी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) और खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने के लिए इन आतंकियों को विशेष ट्रेनिंग दी है।












Click it and Unblock the Notifications