Women Reservation: लोकसभा में डिंपल की मांग- OBC, मुस्लिम महिलाओं को भी मिले आरक्षण, पूछे कई सवाल

महिला आरक्षण बिल का सभी दल समर्थन तो कर रहे, लेकिन सपा-आरजेडी समेत कई दलों ने उसमें ओबीसी महिलाओं के लिए भी आरक्षण की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को सपा सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में अपनी पार्टी का स्टैंड रखा।

डिंपल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की हमेशा ये मांग रही थी कि ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी इसका लाभ दिया जाए। हम पूछना चाहते हैं कि विधानसभा और विधान परिषद में ये आरक्षण लागू होगा या नहीं? पिछले 13 साल से ये बिल लटका हुआ था, अब जब मोदी सरकार के 10 साल पूरे होने जा रहे तो बीजेपी को महिलाोओं की याद आई है।

Dimple yadav

उन्होंने कहा कि मैं ये पूछना चाहती हूं कि आने वाले लोकसभा चुनावा में ये लागू हो पाएगा या नहीं। ये पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में लागू हो पाएगा या नहीं।

डिपंल ने आगे कहा कि सवाल ये भी कि जनगणना कब होगी। साथ ही जातीय जनगणना होगी या नहीं। इसके साथ ही ये सवाल है कि परिसीमन कब होगा? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि सिद्धी की बात करनी चाहिए। असली साधना तभी होगी, जब सभी महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। तभी सिद्धी होगी कि जब ओबीसी और अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा जाएगा।

सपा सांसद ने कहा कि यहां हम बात कर रहे कि क्रांति के बिना विकास संभव नहीं है। हमारे देश में विकास के लिए ये बहुत जरूरी है कि ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक महिलाओं को आरक्षण मिले।

सरकार क्या कह रही?
महिला आरक्षण बिल को जल्द ही संसद के दोनों सदनों में पास करवा लिया जाएगा। इसके बाद इसको राज्य की विधानसभाओं में पास करवाया जाएगा। हालांकि अभी इसको लागू होने में वक्त लगेगा। सरकार के मुताबिक पहले जनगणना करवाई जाएगी। इसके बाद 2026 में परिसीमन होगा। फिर ये बिल लागू किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+