विधान परिषद में झलका सपा MLC सुनील साजन का दर्द, साझा किया कोरोना के इलाज का कड़वा अनुभव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन जुलाई के महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुनील को लखनऊ पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। एमएलसी सुनील सिंह साजन ने अब अपने इलाज के दौरान लखनऊ पीजीआई में कोविड-19 के इलाज के दौरान जिन कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ा। उन्हें शुक्रवार को यूपी की विधान परिषद में साझा किया।

सुनील सिंह साजन ने विधान परिषद में किया खुलासा
शुक्रवार को विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान विधान परिषद में सुनील सिंह साजन ने कहा कि, वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर 19 दिन एसजीपीजीआई में भर्ती रहे। 11वें दिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। चार दिन बाद फिर नेगेटिव आई। इसके बाद जब उन्होंने एक बार और टेस्ट कराया तो नर्स ने कहा कि आप की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं डॉक्टरों की टीम ने कहा कि रिपोर्ट पॉजिटिव है या नहीं, इसके लिए दूसरा टेस्ट करना पड़ेगा।
पांच बार में भी नहीं हो सका कोरोन टेस्ट
अगले दिन सुबह दूसरा टेस्ट हुआ। शाम को उन्होंने रिपोर्ट के बारे में पूछा तो बताया गया कि सैंपल का रैपर बदल गया था। सुनील सिंह साजन ने बताया के उसी दिन शाम को ही तीसरा टेस्ट हुआ। अगले दिन सुबह पूछने पर डॉक्टरों ने कहा कि आपका सैंपल बदल गया था, अब चौथा टेस्ट होगा। चौथा टेस्ट होने पर जब उन्होंने रिपोर्ट के बारे में पूछा तो बताया गया कि आपका फॉर्म तो वहां चला गया था, लेकिन सैंपल नहीं पहुंचा। फिर उनका पांचवां टेस्ट हुआ और इसके बाद उन्होंने लिखकर दे दिया कि मैं घर पर अपना इलाज करवा लूंगा।
Recommended Video

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के साथ हुए दुर्व्यवहार को सदन में रखा
सुनील साजन ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के साथ पीजीआई में हुए दुर्व्यवहार के बारे में सुनील साजन ने सदन को अवगत कराया। सुनील सिंह साजन ने बताया कि एसजीपीजीआइ के जिस वार्ड के वह बेड नंबर 13 पर थे, उसी वार्ड में बेड नंबर 14 पर सैनिक कल्याण व होमगार्ड मंत्री रहे चेतन चौहान भी भर्ती थे। साजन ने बताया कि, चौहान के भर्ती होने के बाद वार्ड के दरवाजे पर पहुंची डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने वहीं से पूछा चेतन कौन है? इस पर मंत्री ने हाथ हिलाकर इशारा किया।
इसके बाद टीम ने पूछा, चेतन आपको कब हुआ कोरोना? इसपर उन्होंने डॉक्टरों को अपनी बात बताई। इसके बाद चिकित्सीय टीम के एक स्टाफ ने उनसे पूछा चेतन तुम क्या करते हो? उन्होंने बताया कि मैं कैबिनेट मंत्री हूं। इस पर उनसे पूछा गया कहां के? जब उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के, तो इस पर भी एसजीपीजीआइ की टीम ने नरमी नहीं दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications