इटावा: डेढ़ करोड़ के प्लॉट के चक्कर में हुई थी बीटीसी प्रशिक्षु छात्रा की हत्या, सपा नेता गिरफ्तार

बीटीसी प्रशिक्षु छात्रा आशा जिला पंचायत सदस्य पर प्लॉट को लेकर बार-बार दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर सपा के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने अपने साथी के साथ मिलकर कर छात्रा की हत्या कर दी थी |

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के इटावा बीटीसी प्रशिक्षु छात्रा के हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बीटीसी प्रशिक्षु छात्रा आशा की हत्या समाजवादी पार्टी के एक जिला पंचायत सदस्य ने की है। जिला पंचायत सदस्य के महिला से 3 साल से अवैध संबंध थे। वहीं खुलासा हुआ है कि मृतक आशा समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य से डेढ़ करोड़ के प्लॉट अपने नाम कराने के चक्कर में थी।

 इटावा: डेढ़ करोड़ के प्लॉट के चक्कर BTC छात्रा की जान

बीटीसी प्रशिक्षु छात्रा आशा जिला पंचायत सदस्य पर प्लॉट को लेकर बार-बार दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर सपा के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने अपने साथी के साथ मिलकर कर छात्रा की हत्या कर दी थी | हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली गई | पुलिस ने प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य का एक साथी अभी फरार चल रह हैं।

इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि आशा के जिला पंचायत सदस्य से तीन साल से अवैध संबंध चल रहे थे | इस अवैध संबंध के चलते आशा ने प्रदीप के डेढ़ करोड़ के प्लॉट पर नजर बना ली,और प्रदीप यादव पर दबाव बनाने लगी थी | प्रदीप यादव ने आशा से निजात पाने के लिए जंगल में ले जाकर गोली मार दी जिसके बाद आशा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस अपराध में प्रदीप यादव के दोस्त रवि ने उसका साथ दिया।

इटावा जिला में 6 सितम्बर को सिविल लाइन थाना छेत्र में दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेक दिया गया था। रेलवे टेक के किनारे खून से लथपथ एक महिला की लाश पड़ी होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था | एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुट गए थे | महिला से बरामद कागजातों से महिला का नाम आशा यादव निकला था। दिनदहाड़े हुई हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी। तभी से पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+