'मेरी बीवी है, बच्चे हैं और एक हमारा बादशाह है जो इस सबसे महरूम है'

लखनऊ। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान विवादों में घिर गये हैं अपने एक विवादित बयान की वजह से। आजम खां ने एक बार फिर से अपने तरकश के तीर उन्होंने पीएम मोदी के ऊपर चलाये हैं।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खां ने कहा कि वो इंसान किसी का दर्द क्या समझेगा जिसका कोई परिवार ही नहीं हैं। आजम खां का इशारा पीएम मोदी की ओर था। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तो मोदी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा उनकी ही ओर था।

'बिना बीवी-बच्चे वाला क्या समझेगा किसी का दर्द'

आजम ने कहा कि 'मेरी बीवी है, मेरे दो बच्चे हैं। और एक हमारा बादशाह है जो इस सबसे महरूम है। वह क्या समझेगा किसी दर्द को।'

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब आजम खां ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हो, उनकी जुबान अक्सर मोदी को लेकर फिसलती रहती है। वैसे भी यूपी में अपने को कद्दावर नेता आजम खान के साथ विवादों के साथ रहते हैं। तंज कसना ते जैसे उनकी तबियत में शूमार है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना आतंकवादियों से की थी

इससे पहले सपा सरकार के मंत्री आजम खां ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना आतंकवादियों से की थी। आजम खां ने यह तुलना लखनऊ में भाजपा की युवा इकाई द्वारा किये गये हिंसक प्रदर्शन के बाद की, जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। देखते हैं इस बार आजम खां को बीजेपी क्या जवाब देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+