'सपा सरकार में अहम मंत्रालय तो शिवपाल के पास थे, उन्होंने जमकर कमीशनखोरी की'

अखिलेश खेमे की तरफ से सपा सरकार में मंत्री रहे पवन वर्मा ने शिवपाल यादव पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' बनाने वाले शिवपाल यादव ऐलान कर चुके हैं कि वो 2019 के लोकसभा चुनाव में केवल मुलायम सिंह यादव को छोड़कर, परिवार के बाकी सभी सदस्यों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेंगे। अखिलेश यादव पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शिवपाल यादव ने यहां तक कहा है कि मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर ही उन्होंने नई पार्टी बनाई है। अब अखिलेश खेमे की तरफ से सपा सरकार में मंत्री रहे पवन वर्मा ने शिवपाल यादव पर तीखा हमला बोला है।

'शिवपाल ने जमकर कमीशनखोरी की'

'शिवपाल ने जमकर कमीशनखोरी की'

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और अखिलेश के करीबी पवन वर्मा ने हमला बोलते हुए कहा, 'शिवपाल यादव जब सपा सरकार में मंत्री थे तो उन्होंने खूब भ्रष्टाचार किया और आज वो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। दरअसल, शिवपाल आज भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। शिवपाल के मंत्री रहते हुए अयोध्या के विकास से संबंधित एक भी फाइल पास नहीं हो पाई। सभी महत्वपूर्ण मंत्रालय शिवपाल यादव के पास थे, जिनमें उन्होंने खुलकर कमीशनखोरी की।'

अखिलेश और टीम पर हमलावर हैं शिवपाल

अखिलेश और टीम पर हमलावर हैं शिवपाल

पवन वर्मा के आरोपों पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि उन जैसे नेताओं के कारण ही आज समाजवादी पार्टी पतन की ओर जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को यूपी के फैजाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने पवन वर्मा पर हमला बोला था। शिवपाल यादव ने कहा था कि अखिलेश सरकार में मंत्री पवन वर्मा जमकर भ्रष्टाचार करते थे। 2019 की रणनीति बनाने में जुटे शिवपाल यादव लगातार अखिलेश यादव और उनकी टीम पर हमला बोल रहे हैं।

महाभारत की तरह अब धर्मयुद्ध होगा: शिवपाल

महाभारत की तरह अब धर्मयुद्ध होगा: शिवपाल

आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने हाल ही में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस युग में भी कुछ लोगों को सत्ता का घमंड है। शिवपाल ने कहा कि अब वो रावण, कंस और दुर्योधन जैसे लोगों से धर्मयुद्ध के लिए तैयार हैं। महाभारत की तरह अब एक बार फिर धर्मयुद्ध होगा और ऐसे लोगों का अहंकार खत्म किया जाएगा। शिवपाल ने कहा कि पांडवों ने तो अहंकारी दुर्योधन से पांच गांव मांगे थे, मैंने तो सिर्फ बड़ों का सम्मान मांगा। उसी सम्मान के लिए मैंने मोर्चे के जरिए धर्मयुद्ध का संकल्प लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+