छत्तीसगढ़: 90 सीटों पर सपा-गोंगपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात

रायपुर। कांग्रेस के अलावा किसी और दल से गठबंधन न करने का दंभ भर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लिया है। कयास ये भी लगाए जा रहे थे की हीरा सिंह मरकाम अजीत जोगी से गठबंधन कर सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जानकारी के मुताबिक अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ लड़ेगी। इसी के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन की संभावना खत्म हो गई है।

sp and gondwana gantantra party party will contest election for 90 seats

पार्टी अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम का कहना है कि कांग्रेस गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेगी। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बातचीत से भी इंकार किया। हीरा सिंह मरकाम का कहना है कि वो समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे और छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं अजीत जोगी की जनता कांग्रेस को लेकर हीरा सिंह मरकाम ने कहा कि समानता का दर्जा मिलने पर ही महागठबंधन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में 2013 के हिसाब से बात करें तो गोंगपा का वोट शेयर अब तक 3.11 प्रतिशत रहा है। पिछले चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लगभग 45 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। गोंगपा ने 45 में से 10 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को हराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी क्योंकि जितने वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था उससे अधिक वोट गोंगपा के प्रत्याशी को मिले थे। यही कारण है की पीसीसी तो गठबंधन के पक्ष में थी लेकिन राहुल गांधी इसे लेकर अधिक संतुष्ट नहीं दिखे औऱ उनसे मिलने दिल्ली गए हीरा सिंह मरकाम से भी उन्होंने मुलाकात नहीं की। बसपा के बाद गोंगपा का भी साथ छिटकना कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है। कांग्रेस जिस तरह की रणनीति पर काम कर रही है उससे तो यही स्पष्ट होता कांग्रेसियों में जीत लेकर उत्साह नहीं है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अजीत जोगी नहीं लड़ेंगे चुनाव, पहले दो सीटों पर खड़े होने का किया था ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+