छत्तीसगढ़: अजीत जोगी नहीं लड़ेंगे चुनाव, पहले दो सीटों पर खड़े होने का किया था ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति के सबसे माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) सुप्रीमो अजीत जोगी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले कहा जा रहा था कि जोगी मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव और मरवाही से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके लिए नामांकन पत्र भी खरीदा जा चुका था। ऋचा जोगी लगातार सीएम के गृह जिले में लगातार प्रचार भी कर रही थीं लेकिन अब अचानक चुनाव न लड़ने की खबर ने राजनीति गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

अब सिर्फ चुनाव प्रचार करेंगे जोगी
जानकारी के मुताबिक बसपा और सीपीआई से गठबंधन के बाद अब अजीत जोगी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। अब अजीत जोगी पूरी चुनावी कमान संभालेंगे। और वो सभी 18 सीटों पर अब सिर्फ चुनाव प्रचार करेंगे। छजकां नेताओं का कहना है कि अजीत जोगी उनकी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं यदि वे चुनाव लड़ते हैं तो फिर एक विधानसभा पर ही फोकस कर पाएंगे इसलिए ऐसी रणनीति तैयार की गई है कि वे पहले चरण की सभी 18 सीटों पर प्रचार करेंगे।

अभी भी मरवाही से लड़ने की संभावना
अजीत जोगी एक के बाद एक चुनावी दांव फेंक रहे हैं, जब उन पर भाजपा की बी टीम का आरोप लगा तो उन्होंने रमन सिंह के खिलाफ ताल ठोक दी। अब अचानक नाम वापस ले लिया है, इससे ये तो तय हो गया है कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगे। पहले चरण की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि वे जानते हैं कि इस बार सत्ता का रास्ता बस्तर ही तय करेगा और सीएम के खिलाफ हार पक्की है। ऐसे में जोगी भले ही राजनांदगांव से न लड़ें लेकिन उन्हें नजदीकि से जानने वाले लोगों का कहना है कि वे मरावाही से चुनाव जरूर लड़ेंगे क्योंकि उन्हें अभी भी उम्मीद है कि इस बार किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा ऐसे में वे किंग मेकर की भूमिका में होंगे। उनकी ये चाल उसकी का हिस्सा मानी जा रही है।

बहू ऋचा जोगी लड़ेंगी चुनाव
अकलतरा से लड़ेगीं चुनाव बसपा के प्रदेश प्रभारी एमएल भारती ने बताया कि ऋचा जोगी और गीतांजलि पटेल को बसपा की सदस्यता दी गई है। दोनों की बसपा के झंडे के नीचे अकलतरा और चंद्रपुर से चुनाव लड़ेंगी। इन दोनों के अलावा भी कई और जोगी की पार्टी के नेताओं बसपा की सदस्यता दिलाकर चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 20 से 22 तारीख के बीच सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: जोगी का नया सियासी दांव, बहू ऋचा जोगी को लड़ाएंगे बसपा से चुनाव


Click it and Unblock the Notifications
