जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
लखनऊ, 22 नवंबर। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का आज 82 वां जन्मदिन है। 22 नवंबर 1939 को जन्में मुलायम सिंह यादव का बर्थडे सपा इस बार सादगी पूर्वक मना रही है। आइए जानते हैं उत्तरप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री का कार्यभारत संभाल चुके मुलायम सिंह यादव कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं मुलायम
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस वक्त मुलायम सिंह यादव ने अपने हलफनामें में 15 करोड़ संपत्ति से अधिक बताई थी। नामांकन दाखिल करते समय शपथ पत्र में अपने पास 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपये की चल-अचल संपत्ति की घोषणा की थी।

2014 में इतनी संपत्ति के मालिक थे मुलायम
वहीं इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए गए शपथपत्र में अपनी कुल संपत्ति 11 करोड रुपये से ज्यादा बताई थी। उस समय मुलायम सिंह ने अपने पास 19 करोड़ 72 लाख 59 हजार 817 रुपये की सम्पत्ति होने की जानकारी दी थी।

मुलायम सिंह यादव के नाम पर जमा है इतना रुपया
2019 में नामांकन करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कृषि और लोकसभा से मिलने वाले वेतन को मिलाकर अपनी कुल आय 1,47, 50, 678 रुपये बताई थी। इस हलफनामे के अनुसार उस समय मुलायम सिंह यादव के नाम पर बैंक में 56 लाख रुपये जमा हैं और 16,70, 266 रुपये नगर रुपये थे।

मुलायम सिंह के पास है करोड़ों की जमीन
कृषि भूमि की बात करें तो मुलायम के पास सात करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन है। इसके अलावा 10 करोड़ अधिक रुपये की गैर कृषि भूमि है। मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना के पास लगभग 8 किलो सोना है। इसके अलावा उनके घर में लगभग 1 करोड़ 22 लाख का फर्नीचर और सामान और शेयर और बैकों की में जमा नगद है। शपथपत्र के अनुसार मुलायम के नाम पर कोई लग्जरी कार नहीं है वहीं उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के नाम लग्जरी कारें हैं।












Click it and Unblock the Notifications