विपक्षी एकता मीटिंग के लिए बेंगलुरु पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बोले - जनता करेगी BJP का सफाया
बेंगलुरु में विपक्षी एकता की होने वाली द्वितीय चरण की मीटिंग में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं।
बेंगलुरु में विपक्ष की होने वाली मीटिंग में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहुंच गए हैं। इस दौरान वो मीडिया से मुखातिब हुए और जमकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में देश की जनता बीजेपी का सफाया कर देगी।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि पटना के बाद बेंगलुरु में बैठक हो रही है और इस बार बीजेपी को दो तिहाई जनता हराने वाली है। मुझे उम्मीद है कि देश के लोग इस बार बीजेपी को बुरी तरह हराकर भेजेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद कहते हुए कहा कि कर्नाटक के लोगों ने बीजेपी के खिलाफ फैसला लेकर उन्हें हराया। इसी तरह से देश के कोने कोने से जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा। सफाया होने का कारण है कि उत्तर प्रदेश में वो पुरानी आदतें जैसे- तोड़ लेना, लालच देना, स्वार्थ देना और उससे कैसे लाभ लिया जा सकता है, उस दिशा में काम करना बीजेपी ने शुरू कर दिया है।
बता दें कि यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को कई बड़े झटके लगे हैं। आजम खान को जहां एक केस में सजा हो गई। वहीं, सपा विधायक दारा सिंह चौहान और सपा गठबंधन में रहे ओपी राजभर बीजेपी में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications