तमिलनाडु के पैतृक गांव में एसपी बालासुब्रमण्यम का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
एसपी बालासुब्रमण्यम का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक एपी बालासुब्रमण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) शुक्रवात को कोरोना के चलते जिंदगी की जंग हार गए। भारतीय पार्श्वगायक, संगीत निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, मनमोहक आवाज के धनी, पद्म भूषण एवं पद्मश्री एस पी बाला सुब्रमण्यम कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ बालासुब्रमण्यम के पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास थिरुवल्लोर जिले के थमारिपक्कम गांव में किया गया।

Recommended Video
बता दें लीजेंड सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम जिन्होंने 40 हजार से अधिक गाने अनेक भाषाओं में गए वो शुक्रवार (25 सितंबर ) को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कर गए। कोरोना संक्रमण के चलते वह 5 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी बालासुब्रमण्यम भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन अपने हजारों सुरीले गानों के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्हें छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। 90 के दशक में सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम सलमान खान की आवाज रहे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पहले ही जानकारी दी थी कि प्रसिद्ध गायक एस पी बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालासुब्रमण्यम ने न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरे देश के लोगों के दिलों में एक स्थायी जगह बनायी है।

बालासुब्रमण्यम के पार्थिक शरीर को चेन्नई से लगभग .40 किलोमीटर दूर तिरुवल्लूर जिले के तमराइपक्कम ले जाया गया। उनका पार्थिव शरीर जब ले जाया जा रहा था तो तिरुवेल्लूर जिले में सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे और फूल बरसा रहे थे। कई स्थानों पर शव वाहन को रोकना पड़ा ताकि लोग गायक को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। कोरोना वायरस महामारी के चलते पाबंदियों के बावजूद एसपीबी के यहां स्थित आवास पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications