कुछ दिन की राहत के बाद फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
नई दिल्ली, अगस्त 16: कुछ सप्ताह की राहत के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि एक ब्रेक के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने एक्टिव होना शुरू हो गया है और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधि में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव बनने की संभावना है।
Recommended Video

महापात्र ने कहा कि, बारिश की गतिविधि फिर से शुरू होगी। इस प्रणाली के प्रभाव में, दक्षिणी प्रायद्वीप के उत्तरी भाग और मध्य भारत में वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि, हालांकि, उत्तर भारत और गुजरात में कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। बता दें कि, जुलाई के दूसरे पखवाड़े में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद, बारिश की गतिविधि में कमी आई थी।
आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में व्यापक रूप से बारिश देखने को मिल सकती है। 17 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश, 18 और 19 अगस्त को तेलंगाना, 16-19 अगस्त तक झारखंड में, 16 और 17 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में, 16-20 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
वहीं मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां 17 अगस्त से 19 अगस्त तक बढ़ेगीं। 16 से 18 अगस्त तक छत्तीसगढ़ और विदर्भ में, 16 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और 16 और 17 अगस्त को ओडिशा और तेलंगाना एंव 18 अगस्त को विदर्भ में बारिश का अनुमान है। अगले तीन दिनों के दौरान 19 अगस्त तक महाराष्ट्र (विदर्भ क्षेत्र को छोड़कर) में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा गतिविधि होने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आएगी।
16 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में अलग-अलग इलाको में भारी बारिश की संभावना है और 17 अगस्त को भारी से बहुत भारी बर्षा की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। असम, मेघालय में 16 और 17 अगस्त को, अरुणाचल प्रदेश में 17 अगस्त को और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications