केरल पहुंचा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब पहुंच रही है Monsoon एक्सप्रेस?
नई दिल्ली, 03 जून। आज साउथ-वेस्ट मानसून केरल पहुंच चुका है। केरल में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों यानी कि 5 जून के आस-पास मानसून साउथ और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों में दस्तक देगा और इसके बाद ये पुडुचेरी की तरफ रूख करेगा और इस दौरान आस-पास के राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।
आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके राज्य में कब पहुंच रही है Monsoon एक्सप्रेस
Recommended Video

5 जून को गोवा पहुंचेगी मानसून एक्सप्रेस
- 3 जून को मानसून एक्सप्रेस का पहला स्टेशन केरल।
- 5 जून को मानसून एक्सप्रेस का दूसरा स्टेशन पुडुचेरी-रायलसीमा-गोवा।
- 11जून को मानसून एक्सप्रेस का तीसरा स्टोशन महाराष्ट्र और तेलंगाना।
- 12 जून को मानसून एक्सप्रेस का चौथा स्टेशन पश्चिम बंगाल ।
- 13 जून को मानसून एक्सप्रेस का 5वां स्टेशन ओडिशा।
- 14 जून को मानसून एक्सप्रेस का 6वां स्टेशन झारखंड।

23 जून को मानसून एक्सप्रेस पहुंचेगी यूपी
- 16 जून को मानसून एक्सप्रेस का 7वां स्टेशन बिहार-छत्तीसगढ़।
- 20 जून को मानसून एक्सप्रेस का 8वां स्टेशन उत्तराखंड-मध्य प्रदेश
- 23 जून को मानसून एक्सप्रेस का 9वां स्टेशन उत्तर प्रदेश
- 26 जून को मानसून एक्सप्रेस का 10वां स्टेशन गुजरात

27 जून को राजधानी पहुंचेगी मानसून एक्सप्रेस
- 27 जून को मानसून एक्सप्रेस का 11वां स्टेशन दिल्ली-हरियाणा
- 28 जून को मानसून एक्सप्रेस का 12वां स्टेशन पंजाब
- 28 जून को मानसून एक्सप्रेस का 13वां स्टेशन राजस्थान

इस बार जमकर बरसेंगे बादल
अनुमान के मुताबिक इस बार मिडिल इंडिया में मानसून सामान्य से अधिक, नार्थ-साउथ में सामान्य, और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। इसकी वजह से अगले 3-4 दिनों के दौरान हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और नार्थ-वेस्ट इंडिया के इलाकों में बारिश होने की पूरी आशंका बनी हुई है।
अगले 24 घंटों के दौरान होगी तेज बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-पानी के आसार दिख रहे हैं। आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना है तो वहीं आज और कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप में तेज बारिश के आसार हैं।
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications