हैदराबाद हाउस में हुई पीएम मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे की मुलाकात, दोनों देशों के बीच हुए सात समझौते

साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे इन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हैदराबाद हाउस में हुई मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

नई दिल्‍ली। साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे इन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हैदराबाद हाउस में हुई मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले सुबह मून जे इन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत हुआ और उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साझा प्रेस वार्ता में दोनों देशों के प्रमुखों ने कुल सात समझौते पर सइन किए। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2020 में उनके देश आने का न्योता दिया है।

moon-jae-in

पीएम मोदी ने की साउथ कोरिया की तारीफ

ज्‍वॉइन्‍ट प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरिया गणराज्य की प्रगति विश्व में अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है। कोरिया के जनमानस ने दिखाया है कि अगर कोई देश एक समान नजरिए और उद्देश्य के प्रति वचनबद्ध हो जाता है तो असंभव लगने वाले लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। कोरिया की यह प्रगति भारत के लिए भी प्रेरणादायक है। पीएम मोदी ने कहा कि यह बहुत खुशी का विषय है कि कोरिया की कंपनियों ने भारत में न सिर्फ़ बड़े स्तर पर निवेश किया है, बल्कि मेक इन इंडिया से जुड़ कर भारत में रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं। भारत और साउथ कोरिया के बीच कुल 11 एमओयू साइन हुए हैं जो बायो-टेक्‍नोलॉजी और बायो-इकोनॉमिक्‍स के क्षेत्र से जुड़े हैं। इसके अलावा आईसीटी और टेलीकम्‍यूनिकेशन के क्षेत्र में भी एमओयू साइन हुआ है।

मून ने याद दिलाए 45 वर्षों के संबंध

वहीं, राष्‍ट्रपति मून जे इन ने कहा कि भारत और साउथ कोरिया के बीच 45 वर्षों में अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध विकसित हुए हैं। साल 2015 में पीएम मोदी के दौरे से इन संबंधों में और मजबूती आई और अब यह खास रणनीतिक संबंध में तब्‍दील हो गए हैं। सोमवार को मून और पीएम मोदी ने नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। द्विपक्षीय वार्ता के अलावा दोनों नेता भारत-रिपब्लिक ऑफ कोरिया के सीईओ को भी संबोधित करेंगे। दोनों नेता बैठक में इकॉनोमिक, निवेश आदि पर चर्चा करेंगे। कोरियाई राष्ट्रपति बुधवार को अपने देश वापस लौटेंगे। मून जे ने, पीएम मोदी को साल 2020 में साउथ कोरिया आने का न्‍यौता दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+