'मेरा यौन शोषण हुआ है... इसका एहसास होने में ही मुझे 17 साल लग गए'

दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पार्वती ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना को सार्वजनिक किया है।

नई दिल्ली। मीटू मूवमेंट कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण के खिलाफ अब बड़ी आवाज बनता जा रहा है। इस मूवमेंट में देश की दिग्गज हस्तियों के घिरने के बाद कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। वहीं, कुछ लोग इस मूवमेंट पर सवाल खड़े करते हुए इसके विरोध में भी बयान दे रहे हैं। मीटू मूवमेंट में हाल ही में सिनेमा और मीडिया जगत की कई बड़ी हस्तियां घिरती हुई नजर आई हैं। अब दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पार्वती ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना को सार्वजनिक किया है।

'मेरी उम्र उस वक्त महज 3-4 साल थी'

'मेरी उम्र उस वक्त महज 3-4 साल थी'

एक फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आईं पार्वती ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का खुलासा करते हुए बताया, 'जिस वक्त मेरे साथ यौन शोषण की घटना हुई, उस समय मैं बहुत छोटी थी, मेरी उम्र महज 3 या 4 साल थी और इस बात का एहसास होने में मुझे 17 साल लग गए कि मेरा यौन शोषण हुआ था। फिर एहसास होने के बाद मुझे इसके बारे में दुनिया को बताने में और 12 साल लग गए। मैंने उस वक्त किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन मेरा यौन शोषण हुआ था।'

'मेरे लिए ये सब रोज का एक संघर्ष बन गया है'

'मेरे लिए ये सब रोज का एक संघर्ष बन गया है'

पार्वती ने इस बारे में आगे बात करते हुए बताया, 'जो कुछ मेरे साथ हुआ, उसके बारे में यहां बैठकर बताना अपने आप में काफी है, मैं ये सब केवल इसलिए नहीं बता रही हूं क्योंकि मैं एक लड़की हूं। मैं यहां बैठी हूं क्योंकि मैं सबसे पहले एक इंसान हूं, बाकी सभी टैग इसके बाद आते हैं। उस घटना का एहसास करना, उसे स्वीकार करना और फिर उसे छोड़ देना, मेरे लिए रोजमर्रा के एक संघर्ष की तरह है। यह हर रोज का मामला है और इसके बाद मेरे दोस्तों को पता चलता है, मेरे मां-बाप रोज इसका सामना करते हैं। यह सब अब हर रोज का एक नियमित अभ्यास बन गया है।'

बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं पार्वती

बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं पार्वती

आपको बता दें कि पार्वती दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक चर्चित चेहरा हैं। पार्वती 20 से ज्यादा कन्नड़, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पिछले साल ही उन्होंने हिंदी फिल्म 'करीब-करीब सिंगल' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी थे। इनके अलावा पार्वती मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के संगठन 'वूमन इन सिनेमा कलेक्टिव (WCC)' की सदस्य भी हैं। पार्वती मुंबई में आयोजित 'जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल' में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आई हुईं थीं। (सभी तस्वीरें साभार- फेसुबक/पार्वती थिरूवोथु)

टीवी एक्ट्रेस ने बताई अपने साथ घटी घटना

टीवी एक्ट्रेस ने बताई अपने साथ घटी घटना

गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में जी टीवी के धारावाहिक 'ये तेरी गलियां' में नजर आईं एक्ट्रेस रेनी ध्यानी ने साल 2016 की एक पार्टी के दौरान अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया था। रेनी ध्यानी ने बताया कि किस तरह एक पार्टी में उनके सह-कलाकार ने अपनी गर्लफ्रेंड और भाभी के सामने ही उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। रेनी के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त फेसबुक लाइव के जरिए इस घटना के बारे में बताया भी, लेकिन बाद में शो से ही जुड़े एक शख्स ने उनसे इसे डिलीट करने के लिए कहा और उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+