संघ हुआ नाराज, मोदी मंत्रीमंडल से OUT होगी स्मृति ईरानी

नयी दिल्ली। मोदी सरकार की सबसे चर्चित मंत्री स्मृति ईरानी हमेशा से अपने कामकाज के तरीकों की वजह से चर्चा में रही है, लेकिन अब उनके कामकाज का तरीका उनके लिए ही परेशानी का सबब बन गया है। कहा जा रहा है कि संघ स्मृति ईरानी के कामकाज के तरीकों से नाराज है।

smriti irani

ऐसे में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को जल्द ही इस नाराजगी का खामियाजा भरना पड़ा सकता है। चर्चा तेज हो रही है कि जल्द ही उनका मंत्रालय बदल सकता है। दरअसल स्मृति के कामकाज के तरीकों ने ना केवल संघ बल्कि मंत्रालय के अधिकारी भी खफा है।

संघ और पार्टी के लोगों का मानना है कि उनके मंत्रालयों में काम नहीं हो रहा, फैसले नहीं लिए जा रहे। गौरतलब है कि ईरानी के एचआरडी मंत्री बनने के बाद सभा की प्रतिनिधियों के साथ अब तक उनकी तीन मीटिंग हो चुकी हैं। उनके मंत्रालय में कामकाज की रफ्तार को लेकर भी असंतोष है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका विभाग जल्द ही बदला जा सकता है। कहा ये भी जा रहा कि उनके बदले डॉ हर्षवर्धन को ये विभाग दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+