सूत्र: 200 आतंकवादी भारत में घुसने की फिराक में!

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधान सभा के चुनाव चल रहे हैं और दूसरी ओर आतंकी सीमा पर ऐसी योजना बनाने में लगे हुए है जिस से भारत की सीमा में ज्यादा से ज्यादा घुस सकें।

Sources: Around 200 militants at LoC, trying to enter India

पिछले काफी दिनों से भारत की सीमा पर हलचल हो रही है और आतंकी वारदातें इस का जीता जगता सबूत है । जम्मू के साम्बा हो या राजौरी, पूँछ हो तो यह फिर कश्मीर घाटी, आतंकी चुनावो में दहाशत फैलाने में अपना पूरा जोर लगा रहे है।

जम्मू कश्मीर में दो चरणों के चुनाव हो चुके है और अभी तीन चरणों के बाकी है

सूत्रों की माने तो सीमा पर अभी भी 200 से 300 आतंकी है जो भारत में घुसने की तैयारी कर रहे हैं, इधर भारत की सीमा की रक्षा कर रहे जवानों का कहना है की पाकिस्तान को किसी भी नापाक मकसद में कामयाब नहीं होंने दिया जाएगा चाहे वो जितना भी जोर अजमा ले।

चार आतंकी हमले में अब तक 21 लोग मारे गए

गौरतलब है कि शुक्रवार को कश्मीर में हुए चार आतंकी हमले में अब तक 21 लोग मारे गए। हमले के दौरान आठ सैनिक भी शहीद हुए हैं, जबकि 11 घायल हैं। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक सैन्य शिविर तथा पुलिस चौकी पर हमले किए।

इसके अलावा, तीन जगहों पर सुरक्षाकर्मियों के दलों पर ग्रेनेड से हमले किए, आतंकियों के पास से जिंदा ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आतंकवादियों के पास से जो खाने के पैकेट बरामद हुए हैं उनमें पाकिस्तान का लेबल लगा हुआ है जिससे इस बात की पु्ष्टि होती है कि यह सब काम पाकिस्तान का ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+