रजनीकांत की बेटी सौंदर्या और वननगमुदी ने दिया प्री वेडिंग रिसेप्शन, सामने आईं तस्वीरें
नई दिल्ली। साउथ के सूपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत और बिजनेसमैन विशागन वननगमुदी आने वाले 11 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों के प्री वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन राघवेंद्र कल्याण मंडपम में किया गया था। इस रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस रिसेप्शन में सौंदर्या ने ब्लू और गोल्डन साड़ी पहनी थी जबकि विशागन ने सफेद शर्ट और धोती पहनी थी। रजनीकांत शानदार कुर्ते पायजामें में फब रहे थे। इसके अलावा उनकी पत्नी लता ने ग्रीन साड़ी पहनी थी। इस रिसेप्शन में रजनीकांत की बड़ी बेटी एश्ववर्या और उनके पति घनुष भी पहुंचे थे।

सौंदर्या और वशीगन दोनों की ही दूसरी शादी
11 फरवरी को शादी करने जा रहे सौंदर्या और वशीगन दोनों के लिए ही ये दूसरी शादी होगी। जहां सौंदर्या इससे पहले बिजनेसमैन आर अश्विन की पत्नी थीं वहीं वशीगन की पहली शादी एक मैगजीन की एडिटर कनिका कुमारन से हुई थी। दोनों की ही शादी नहीं चल सकी और आखिरकार टूट गई और आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
पहली शादी से सौंदर्या को है एक बेटा
वर्ष 2010 में सौंदर्या ने बिजनेसमैन अश्विन राजकुमार के साथ चेन्नई में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम वेद है। लेकिन यह शादी मात्र छह वर्ष ही चली। वर्ष 2016 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी और 2017 के जुलाई महीने में अलग हो गए। वेद के जन्म के एक साल बाद सौंदर्या ने खुलासा किया कि उनका और उनके पति का आपसी राजा मंदी से तलाक होने जा रहा है।
कौन हैं सौंदर्या रजनीकांत?
हालांकि अधिकतर लोग सौंदर्या को रजनीकांत की बेटी के रूप में पहचानते हैं। लेकिन अपने आप में वे एक ग्राफिक डिजाइनर हैं जो फिल्म में ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने जीजा धनुष और काजोल के साथ साल 2017 में VIP2 भी डायरेक्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications