स्विमिंग पूल में बेटे संग मस्ती करती दिखीं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, हुईं ट्रोल, जानिए क्यों?
चेन्नई। तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले एक्टर से राजनेता बने रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत इस वक्त सोशल मीडिया के हॉट टॉपिक में से एक हैं, आम तौर पर लोग उनकी तारीफ ही करते हैं लेकिन इस बार वो ट्रोल हो रही हैं, दरअसल बेइंतहा खूबसूरत सौंदर्या ने अपने बेटे वेद के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, उस फोटो में सौंदर्या अपने बेटे संग पूल में मस्ती कर रही थीं, सौंदर्या स्विमिंग पूल में अपने बेटे को तैराकी के गुण सीखा रही थीं लेकिन मां-बेटे की ये खूबसूरत फोटो विवाद का कारण बन गई।

सौंदर्या रजनीकांत को हटानी पड़ी फोटो
दरअसल चेन्नई इस वक्त सूखे की मार झेल रहा है, ऐसे में सौंदर्या का यूं पुल में मस्ती करना लोगों के गले के नीचे नहीं उतरा, जिसके कारण लोग उन पर तंज कसने लगे और ट्रोल करने लगे, यूजर्स ने सौंदर्या रजनीकांत की फोटो पर ऐसे बेकार कमेंट्स किए जिसकी वजह से उन्हें अपनी फोटो सोशल मीडिया से भी हटानी पड़ी।
सौंदर्या रजनीकांत ने लिखी ये खास बात
अपनी फोटो को हटाते हुए वक्त Twitter पर सौंदर्या रजनीकांत ने लिखा कि अच्छी भावनाओं के साथ मेरी ट्रेवल डायरीज से शेयर हुई फोटो मैंने पानी की समस्या को देखते हुए हटा दी है, यह पुरानी फोटो सिर्फ बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के बारे में समझाने के लिए शेयर की गई थी।

सौंदर्या रजनीकांत ने फरवरी में की है दूसरी शादी
आपको बता दें कि रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने इसी साल 11 फरवरी को बिजनेसमैन और एक्टर विशगन वांगामुड़ी से दूसरी शादी की है, इससे पहले सौंदर्या ने 2010 में बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से पहली शादी की थी, दोनों का एक पांच साल का बेटा वेद है। 2017 में सौंदर्या और आश्विन का तलाक हो गया था।
चेन्नई में जल संकट
देश भर में कड़ी गर्मी के बीच कई हिस्सों में जल संकट की स्थिति गंभीर हो चुकी है, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में उनमें शामिल हो चुका है, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीते कई हफ्तों से पानी की कमी का सामना कर रहे चेन्नई में न केवल पानी भरने और इकठ्ठा करने के लिए हिंसक झड़पें देखी गई हैं, बल्कि शहर के होटल, मॉल और अन्य व्यावसायिक उपक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं, यहां पर मॉनसून के दौरान भी पानी कम बरसा है, जिससे सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications