अभिनेता सौमित्र चटर्जी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, न्यूरोलॉजिकल स्थिति अभी भी गंभीर
नई दिल्ली: एक्टर सौमित्र चटर्जी दो हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी कोविड-19 रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई है, लेकिन उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थित बिगड़ती जा रही है। जिस वजह से न्यूरो एक्सपर्ट उनके इलाज में लगे हैं। माना जा रहा है कि इस स्थिति से निपटने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

चटर्जी का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम को लीड कर रहे डॉ. अरिंदम कार के मुताबिक दो दिन से उनकी हालत में सुधार हुआ, हालांकि उनकी चेतना पिछले हफ्ते की तुलना में कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने उनकी एन्सेफैलोपैथी (मस्तिष्क के कार्यों को प्रभावित करने वाली बीमारी) के कारणों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोविड -19 के अलावा कोई अन्य कारण नहीं मिला। साथ ही उन्होंने मेटास्टेसिस (कैंसर कोशिकाओं के प्रसार) के संक्रमण से इंकार किया है।
डॉ. अरिंदम ने कहा कि कि उनकी टीम ने देशभर में कई न्यूरोलॉजी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों से मदद मांगी है। उन्हें कोविड-19 एन्सेफैलोपैथी मामलों की विस्तारित अवधि के कुछ अन्य देशों से भी जानकारी मिली है, जो एक महीने से 90 दिनों तक चलता है। डॉक्टरों ने उनके परिवार के सदस्यों और उनकी बेटी को बताया है कि उन्हें ठीक होने में लंबा वक्त लगेगा, साथ ही उन्हें किसी भी क्रिटिकल कंडिशन में जाने से रोकना होगा।












Click it and Unblock the Notifications