जल्द ही दिल्ली मेट्रो में नहीं होगी स्मार्ट कार्ड की जरूरत, फोन दिखाते ही खुलेगा गेट

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: मेट्रो ट्रेन दिल्ली की लाइफ लाइन है, ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की कोशिश यात्रियों की सुविधाओं को ज्यादा हाईटेक बनाने की है। अब उनकी ओर से नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) नामक नई प्रणाली तैयार की जा रही, जो अपग्रेडेड कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सिस्टम पेश करेगी। ऐसे में यात्रियों को कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, वो अपने स्मार्टफोन को ही मेट्रो स्मार्ट कार्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यात्री स्मार्ट कार्ड के अलावा अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नियर-फील्ड संचार, क्यूआर कोड-आधारित टिकटिंग मोबाइल फोन और पेपर क्यूआर टिकट के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम होंगे। अभी ये सुविधा केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर उपलब्ध है।

Delhi Metro

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएमआरसी चौथे चरण के दौरान दिल्ली के 44 मेट्रो स्टेशनों पर जल्द ही ऑटोमैटिक फेयर मशीन सिस्टम लगाएगी। इसके अलावा मौजूदा स्टेशन पर लगे एएफसी गेट्स को भी अपडेट किया जाएगा। जब भी यात्री मेट्रो में यात्रा करने जाएंगे, तो उनको अपने फोन को स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट के पास लाना होगा। जैसी ही फोन पास आएगा एएफसी गेट रेडियो संचार के जरिए पैसा काट लेगा।

डीएमआरसी के मुताबिक नई प्रणाली कैशलेस और मानवीय त्रुटि मुक्त लेनदेन के अलावा सेवाओं के अधिक डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित करेगी। अभी ऐसी सुविधा कोच्चि और नागपुर जैसे कुछ बड़े शहरों में ही उपलब्ध है, लेकिन समस्या ये है कि यात्री अपने मेट्रो किराए का भुगतान करने के लिए कुछ विशेष क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करने में ही सक्षम हैं। डीएमआरसी का कहना है कि वो RuPay पोर्टल के माध्यम से सभी बैंकों से लेनदेन स्वीकार करेगी।

इन माध्यम से होगा पेमेंट-

  • स्मार्ट कार्ड
  • नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड
  • मोबाइल आधारित एनएफसी
  • मोबाइल क्यूआर कोड
  • पेपर क्यूआर टिकट

यात्रा के दौरान अगर स्मार्ट कार्ड में पैसा खत्म हो जाता है, तो यात्रियों को पेनल्टी लगती है। इस सिस्टम के आने से उसमें कटौती होगी। साथ ही ग्राहक सेवा विंडो पर भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+