एआर रहमान का ये फेमस गाना शेयर करने पर Sony Music ने रविशंकर के खिलाफ कापी राइट को लेकर दर्ज की शिकायत
Sony Music ने रविशंकर प्रसाद के खिलाफ ट्विटर पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दर्ज की शिकायत
नई दिल्ली, 25 जून। सोनी म्युजिक ने केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ ट्विटर पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। ये शिकायत सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट की ओर से इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फोनोग्राफिक इंडस्ट्री (आईएफपीआई) द्वारा भेजी गई थी।

इंडिया टुडे में प्रकाशित खबर के अनुसार उनके चैनल ने सोनी म्यूजिक द्वारा 24 मई, 2021 को भेजी गई इस शिकायत की एक कॉपी हासिल कर ली है। बता दें ट्विटर ने शुक्रवार को कॉपीराइट मुद्दों का हवाला देते हुए रविशंकर प्रसाद को उनके खाते को एक घंटे तक बंद कर दिया था। यह शिकायत हुई तो ही जाहिर है कि रविशंकर के अकाउंट को इसी लिए ये कार्रवाई की गई। IFPI ने कथित कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट की ओर से ट्विटर से संपर्क किया था क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर एआर रहमान का लोकप्रिय नंबर 'मां तुझे सलाम' शेयर किया था। चूंकि ए. आर. रहमान का मां तुझे सलाम गाना सोनी म्यूजिक का है और इस गाने का कॉपीराइट भी इसी कंपनी के पास है!
नोटिस के बाद, ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद के ट्वीट (https://twitter.com/rsprasad/status/941874014024167424) को हटा लिया और यह अब वो सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। आईपीएफआई से ट्विटर पर संचार को "डीएमसीए (डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट) नोटिस" के रूप में वर्गीकृत किया गया है। डीएमसीए कॉपीराइट पर एक अमेरिकी कानून है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को, ट्विटर ने अमेरिकी कॉपीराइट अधिनियम के कथित उल्लंघन के लिए रविशंकर प्रसाद को उनके खाते का एक्सेज एक घंटे के लिए बंद कर दिया था। जिसकी जानकारी स्वयं आईटी मंत्री रविशंकर ने दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर पोस्ट करते हुए, रविशंकर प्रसाद ने लिखा, "दोस्तों! आज कुछ बहुत ही अजीब हुआ। ट्विटर ने कथित आधार पर लगभग एक घंटे तक मेरे खाते तक पहुंच से इनकार कर दिया कि यूएसए के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन था और बाद में मुझे खाते तक पहुंचने की अनुमति दी।
ट्विटर ने बाद में चेतावनी जारी करने के बाद प्रतिबंध हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications