जानिए, सोनू सूद ने ट्विटर यूजर से किस बात पर कहा- 'बड़ी झूठी है आपकी बीवी'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन में गरीब और जरूरतमंद लोगों के मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। प्रवासी मदजूरों के लिए किया जा रहे उनके नेक काम के लिए हर कोई सोनू की सराहना कर रहा है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद से जुड़े कई मजेदार मीम भी वायरल हो रहे हैं जिसपर खुद एक्टर ने भी रिस्पॉन्स किया है। हाल ही में ट्विटर पर सोनू ने एक यूजर के ट्वीट का मजेदार अंदाज में रिप्लाई किया जो अब वायरल हो गया है।

सोनू सूद ने दिया मजेदार ट्वीट का जवाब

सोनू सूद ने दिया मजेदार ट्वीट का जवाब

दरअसल, ट्विटर यूजर कुमार ब्रिजेश ने सोनू सूद की तारीफ में एक कविता लिखी जिसको उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया। ब्रिजेश ने सोनू को टैग करते हुए एक मीम भी पोस्ट किया है जिसमें उन्हें महाभारत के भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। ब्रिजेश ने कैप्शन में लिखा, 'सोनू सूद, श्रीमान मैंने आपके लिए एक poem लिखी है, मगर मेरी वाइफ बोल रही है की ये आप तक नहीं पहुंच पाएगी, sir उसे झूठा साबित कर दीजिए।'

'बड़ी झूठी है आपकी बीवी'

ब्रिजेश ने यहां कहने की कोशिश की है कि उनकी पत्नी ने उन्हें चैलेंज किया है, जिसका जवाब खुद सोनू सूद इस ट्वीट का रिप्लाई कर के दिया है। सोनू ने ब्रिजेश के ट्वीट पर लिखा, 'सच्ची कहूँ ... बड़ी झूठी है आपकी बीवी। हमारी आदरणीय भाभी जी।' गरीबों के मसीहा सोनू सूद का यह मजेदार रिप्लाई अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके नेक कामों से खुश कई यूजर्स ने तो उन्हें सांसद तक बनाने की बात कही है। एक यूजर अमित हिंगवा ने लिखा, 'अबकी बार सांसद चुनना हो तो 'सोनू सूद' जैसा चुनना, न कि सनी देओल और मनोज तिवारी जैसा...!'

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सोनू

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सोनू

मालूम हो कि देशव्यापी लॉकडाउन से जूझ रहे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए एक्टर सोनू सूद अपने खर्चे पर बसों का इंतजाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया हो या टीवी हर जगह बस उन्हीं की चर्चा हो रही है। सोनू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वहां भी जो मदद की गुहार लगाता है वह उसकी सहायता के लिए पहुंच जाते हैं। ट्विटर पर सोनू ज्यादातर लोगों का जवाब देते हैं और उनकी मदद की कोशिश कर रहे हैं।

इस नंबर पर मिलेगी मदद

इस नंबर पर मिलेगी मदद

लोगों की और ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके इसके लिए सोनू सूद ने अब एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बुधवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार! मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं, मेरे प्यार श्रमिक भाइयों और बहनों, अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें -18001213711 या अपना और पता वॉट्सएप करें। नंबर है- 9321472118. साथ ही यह भी बताएं कि आप कितने लोग हैं और अभी कहां पर हैं और आपको कहां जाना है। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे, हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।'

अजीबोगरीब मांग का भी देते हैं जवाब

अजीबोगरीब मांग का भी देते हैं जवाब

दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ जहां सच में संकट में फंसे लोग सोनू को ट्वीट करके मदद की गुहार लगा रहे हैं तो कुछ ऐसे लोग भी जो अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने, शराब के ठेके जाने के लिए भी सोनू से मदद की अपील कर रहे हैं। लेकिन सोनू इन लोगों को बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने ट्वीट करके लिखा कि भैया, एक बार गर्लफ़्रेंड से ही मिलवा दीजिए.. बिहार ही जाना है। जिसके जवाब में सोनू ने लिखा, थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई .. सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी के बाद अब महाराष्ट्र के गर्वनर कोश्यारी ने की सोनू सूद की तारीफ, जानिए एक्टर ने क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+