स्मृति ईरानी के बाद अब महाराष्ट्र के गर्वनर कोश्यारी ने की सोनू सूद की तारीफ, जानिए एक्टर ने क्या कहा

मुंबई। कोरोना संकट के बीच प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने एक्टर सोनू सूद इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं, वो लगातार जरूरतमंद मजदूरों को घर भेजने के लिए बसें चलवा रहे हैं और खाना भी पहुंचा रहे हैं, सोनू के इस कदम की हर आम से लेकर खास तारीफ कर रहा है, खुद केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने इस बात के लिए सोनू को सराहा था तो वहीं अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोनू सूद द्वारा किए जा रहे सरहानीय कार्यों की तारीफ की है।

महाराष्ट्र के गर्वनर ने की सोनू सूद की तारीफ

महाराष्ट्र के गर्वनर ने की सोनू सूद की तारीफ

राज्यपाल ने फोन और ट्विटर के जरिए सोनू को उनके सुंदर प्रयास के लिए बधाई दी है, इस बात की जानकारी गवर्नर ऑफ महाराष्ट्र के ऑफिस ने एक ट्वीट के ज़रिए दी है, राज्यपाल के ऑफिस ने ट्विटर पर सोनू की तारीफ़ करते हुए मराठी भाषा में कहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता सोनू सूद को फोन किया और उन्हें विभिन्न राज्यों से फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक भेजने के लिए उनके समर्पित कार्य के लिए बधाई दी है।

सोनू ने राज्यपाल को लिखा कि थैंक यू सो मच सर...

जिसके जवाब में सोनू ने राज्यपाल को लिखा कि थैंक यू सो मच सर, आपके शब्द मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं, प्रवासी भाइयों और बहनों के लिए काम करना जारी रखेंगे जब तक कि हम उन्हें उनके परिवारों के पहुंचा नहीं देते। मालूम हो कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी सोनू की तारीफ की थी।

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कही थी ये बात

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने सोनू सूद की तारीफ की थी उन्होंने ट्वीट किया था कि अपने साथी कलाकार के तौर पर मैं तुम्हें दो दशकों से जानती हूं सोनू, एक एक्टर के तौर पर तुम्हारा सामने आना मैंने सेलिब्रेट किया है लेकिन आज के इन मुश्किल हालातों में जो दया तुमने दिखाई है उसने मुझे गर्व करने का मौका दिया है, जररूतमंदों की मदद का शुक्रिया। स्मृति के ट्वीट पर एक्टर रवि किशन ने भी सहमति जताई थी और सोनू की तारीफ करते हुए लिखा। "यही सब याद रहता है दुनिया में।"

 जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अब अपने ट्विटर अकाउंट पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बुधवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार! मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं, मेरे प्यार श्रमिक भाइयों और बहनों, अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें -18001213711 या अपना और पता वॉट्सएप करें। नंबर है- 9321472118. साथ ही यह भी बताएं कि आप कितने लोग हैं और अभी कहां पर हैं और आपको कहां जाना है। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे, हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+