सोनू सूद छात्रों के लिए करने जा रहे बड़ा ऐलान, पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली। लॉकडाउन लागू होने के बाद से लगातार लोगों की मदद कर चर्चा में आए एक्टर सोनू सूद अब छात्रों के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। सोनू सूद ने ट्विटर पर पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पर छात्र-छात्राएं दिख रहे हैं। वहीं इसके बैकग्राउंट में सोनू सूद हैं। इस पोस्टर पर लिखा है- शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी घोषणा बहुत जल्द। हालांकि उनका ऐलान क्या होगा, इस पर पोस्ट से कुछ साफ नहीं हो सका है।

जेईई-नीट छात्रों की भी की मदद

जेईई-नीट छात्रों की भी की मदद

सोनू सूद ने हाल ही में जेईई मेन और नीट परीक्षा के उम्मीदवारों की भी मदद की है। उन्होंने कहा है कि परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अगर कहीं फंसे हुए हैं और उन्हें अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में समस्या हो रही है तो वह अपनी डिटेल उपल्ब्ध कराएं। ऐसे स्टूडेंट्स की मदद की जाएगी, जिससे संसाधनों के अभाव में किसी भी छात्र का एग्जाम न छूट जाए।

Recommended Video

    Sonu Sood अब JEE-NEET के छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने में करेंगे मदद | वनइंडिया हिंदी
    बर्थडे पर तीन लाख नौकरी का किया था ऐलान

    बर्थडे पर तीन लाख नौकरी का किया था ऐलान

    सोनू सूद ने अब शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की बात कही है। इससे पहले रोजगार के लिए भी वो काम कर रहे हैं। सोनू आज ने अपने जन्मदिन (30 जुलाई) पर ऐलान किया था कि वो तीन लाख लोगों को नौकरी दिलाएंगे। सोनू ये कहा था कि नौकरियां एईपीसी, सीईटीई, ट्रिडेंट, अमेजन जैसी कंपनियों में दिलाएंगे। इसके लिए सोनू सूद ने प्रवासी रोजगार डॉट कॉम ऐप भी लॉन्च की है।

    लॉकडाउन के दौरान दिखा अलग चेहरा

    लॉकडाउन के दौरान दिखा अलग चेहरा

    फिल्म अभिनेता के तौर पर सोनू सूद जाना पहचाना नाम हैं और कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद जब अचानक देश में लॉकडाउन लगा दिया गया तो लाखों मजदूर बड़े शहरों से पैदल गांवों के लिए निकल गए। इस दौरान सोनू सूद ने काफी संख्या में बसों का इंतजाम कर लोगों को घरों पर भिजवाया। जिसको लेकर उनकी खूब तारीफ हुई। इसके बाद से वो लगातार मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं, कभी किसी किसान तो कभी किसी छात्र की वो मदद कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- काशी के नाविकों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, बोले- घाटों के 350 परिवारों में आज से कोई नहीं सोएगा भूखा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+