Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

काशी के नाविकों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, बोले- घाटों के 350 परिवारों में आज से कोई नहीं सोएगा भूखा

वाराणसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दरम्यान गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। तो वहीं, अब सोनू सूद ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 350 नाविक परिवार की मदद का जिम्मा उठाया है। इसस पहले सोनू सूद ने मिर्जापुर जिले के एक नवजात बच्चे की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे।

Recommended Video

    Varanasi News: बाढ़ की मार से परेशान नाविकों की नैया पार लगाएंगे Sonu Sood । वनइंडिया हिंदी
    नाविकों की आजीविका हो गई है प्रभावित

    नाविकों की आजीविका हो गई है प्रभावित

    दरअसल, वाराणसी जिले के नाविक मार्च में अचानक शुरू हुए लॉकडाउन के समय से ही काफी परेशान हैं। अनलॉक शुरू हुआ लेकिन पर्यटकों की कमी से कमाई का मौका नहीं मिला। वाराणसी या आसपास के जिलों से आने वाले लोग ही नाविकों का सहारा बने। इसी बीच गंगा में बाढ़ की वजह से जिला प्रशासन ने एक बार फ‍िर 15 सितंबर तक के लिए नौका संचालन बंद करा दिया। इसके बाद से ही नाविकों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हो गई।

    समाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु ने सोनू सूद को किया था ट्वीट

    समाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु ने सोनू सूद को किया था ट्वीट

    काशी में नाविकों की समस्‍या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दिव्‍यांशु उपाध्‍याय ने सोनू सूद को काशी के इन नाविकों के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। दिव्‍यांशु ने लिखा था कि वाराणसी के 84 घाटों में 350 कश्ती चलाने वाले परिवार आज दाने-दाने के लिए तरस रहें हैं। इन 350 नाविक परिवारों की आप आख़री उम्मीद हो। गंगा में बाढ़ आने के कारण और मुश्किलें इनकी बढ़ गई है! काशी में 15 से 20 दिन तक इनके बच्चों को भूखे पेट न सोना पडे।

    सोनू सूद ने कहा- आज से कोई नहीं सोएगा भूखा

    दिव्‍यांशु के पोस्‍ट का संज्ञान लेते हुए अभिनेता सोनू सूद ने जवाब दिया, वो भी तुरंत। सोनू सूद ने दिव्यांशु के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, 'वाराणसी घाटों के यह 350 परिवारों का कोई भी सदस्य आज के बाद भूखा नहीं सोएगा। आज मदद पहुंच जाएगी।' आपको बता दें कि सोनू सूद इससे पहले भी वाराणसी के कई लोगों को मुंबई से सुरक्षित घर पहुंचा चुके हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि विदेश में फंसे पूर्वांचल के कई छात्रों को भी कोरोना संक्रमण काल में विमान से उनके घर सु‍रक्षित पहुंचा चुके हैं।

    काशी के नाविकों को सोनू सूद ने संजीवनी

    काशी के नाविकों को सोनू सूद ने संजीवनी

    इस बार सोनू ने वाराणसी में गंगा सेवकों के सामने आजीविका का संकट आने के बाद मदद का आश्‍वासन दिया है। उन्‍होंने एक ही दिन में मदद पहुंचाने का आश्‍वासन देकर काशी में नाविकों को मानो संजीवनी दी है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से इस संबंध में वाराणसी में गंगा घाट और गंगा में बाढ़ की भी कई तस्‍वीरें भी पोस्‍ट की गई हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+