बिहार में अपनी मूर्ति लगाए जाने के विचार पर क्या बोले गरीबों के मसीहा सोनू सूद

मुंबई: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर भारत में भी जारी है। भारत सरकार ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद लाखों मजदूर मुंबई में फंस गए। महीने भर वो घर जाने के लिए सरकारी मदद का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। इस बीच सोनू सूद मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने अब तक हजारों मजदूरों को घर भेजा है, जिसके बाद मजदूर अब उनकी मूर्ति बनवाना चाहते हैं।

Recommended Video

    Lockdown: Migrants के मसीहा बने Actor Sonu Sood के पास है कितनी संपत्ति ?, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    मूर्ति नहीं बनाने की अपील

    मूर्ति नहीं बनाने की अपील

    प्रफुल कुमार नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि बिहार के सिवान जिले में लोग आपको बहुत मानते हैं, वो आपकी मूर्ति बनवाने की तैयारी में हैं। आपको सालम सर, सभी की ओर से आपको बहुत सारा प्यार। इस पर तुरंत सोनू सूद ने उनको जवाब दिया। सोनू ने ट्विटर पर लिखा कि भाई मूर्ति की जरूरत नहीं है, आप उस पैसे से किसी गरीब की मदद करें।

    मजाकिया अंदाज में दे रहे जवाब

    लोगों की मदद के अलावा इन दिनों सोनू सूद ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। वो ज्यादातर लोगों को ट्विटर पर रिप्लाई कर रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए सोनू सूद को लिखा "सोनू भाई मैं अपने घर में फंसा हुआ हूं। मुझे ठेके तक पहुंचा दो। जिस पर सोनू सूद ने शख्स के ट्वीट का बड़े कूल अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि "भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुंचा सकता हूं। जरूरत पड़े तो बोल देना।" एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    जमकर हो रही तारीफ

    जमकर हो रही तारीफ

    आपको बता दें कि सोनू सूद मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था करके उन्हें उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान रास्ते का सारा इंतजाम भी सोनू सूद ही कर रहे हैं। इसके अलावा सोनू सूद ने मुंबई के जुहू स्थित अपना होटल भी मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स को दे दिया है। उनके इस पहल की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने सोनू सूद की तारीफ की थी। स्मृति ईरानी ने लिखा था कि 'सोनू, तुमने जरूरतमंदों के लिए जो दया दिखाई है उस पर मुझे गर्व है।'

    रोज 45 हजार लोगों को ख‍िलाया खाना

    रोज 45 हजार लोगों को ख‍िलाया खाना

    लॉकडाउन में जो भी लोग मदद मांग रहे हैं, सोनू सूद उन तक किसी ना किसी तरह से मदद पहुंचा रहे हैं। सोनू की पूरी टीम इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों की मदद के लिए सक्रिय है। इसके पहले जब देश में लॉकडाउन लगा था तो उन्होंने अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर एक स्कीम लॉन्च की थी, जिसके तहत वो 45 हजार लोगों को हर रोज खाना खिला रहे थे। सोनू की दरियादिली देख अब मजदूर उन्हें अपना मसीहा मान रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+