सोनू सर, बीवी से तलाक की नौबत आ गई है मदद करिए, दिल जीत लेगा एक्टर का ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद कर रियल हीरो बन चुके हैं। लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचाकर सोनू ने जो काम किया है, उसके लिए हर शख्स उनकी तारीफ कर रहा है। सोनू लोगों को घर पहुंचाने के साथ-साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी खुद ही कर रहे हैं। वह हेल्पलाइन नंबर पर और ट्विटर पर मिल रहे सभी मैसेज का खुद ही जवाब दे रहे हैं। इस बीच एक शख्स ने ट्विटर पर सोनू सूद से मदद मांगी है, जिस पर एक्टर ने बड़ी संजीदगी से जवाब दिया। सोनू सूद का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'बीवी से तलाक की नौबत आ गई है, मदद करिए'

'बीवी से तलाक की नौबत आ गई है, मदद करिए'


दरअसल, ट्वीट के जरिए शख्स ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके पास कोई नहीं है, वहीं, लड़ाई और झगड़े के कारण वह और उनकी पत्नी तलाक ले रहे हैं। मुकेश मेहरा नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''डियर सोनू सर, मैं असम, गुवाहटी में हूं, हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जाना चाहता हूं, अपने घर, मेरे पास कोई काम नहीं है। लॉकडाउन के बाद से ही कई सारी समस्याओं से जूझ रहा हूं। यहां तक कि बीवी से भी मेरी लड़ाई हो गई है, जिसके बाद हम दोनों ने मिलकर तलाक लेने का फैसला किया है। कृप्या मेरी सहायता करें, मुझे गुवाहटी से दिल्ली पहुंचाएं, मैं जिंदगी भर तक लिए आपका शुक्रगुजार रहूंगा।''

सोनू सूद का ट्विटर यूजर को रिप्लाई

सोनू सूद का ट्विटर यूजर को रिप्लाई

मुकेश मेहरा के ट्वीट पर सोनू सूद ने खुद जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कृपया मत लड़ो, इस मुश्किल वक्त का असर अपने प्यारे रिश्ते पर मत पड़ने दो। मैं तुमसे वादा करता हूं कि तुम दोनों को डिनर के लिए लेकर जाऊंगा और कल तुमसे वीडियो कॉल पर बात करूंगा, लेकिन तभी जब तुम साथ रहने का वादा करोगे।'' बता दें, लॉकडाउन के चलते देश के अलग-अलग हिस्‍सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का जिम्‍मा वैसे तो सरकार का है लेकिन इसे बखूबी निभा रहे हैं बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद। सोनू ने अबतक हजारों मजदूरों को उनके घर वापस भेज चुके हैं। इतना ही नहीं वो उनके खाने-पीने का इंतजाम कर रहे हैं। सोनू के इस नेक काम के चलते कोई उन्‍हें 'भगवान' कह रहा है तो कोई गरीबों का मसीहा। देश भर में उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

शिवसेना सांसद संजय राउत को खटक रही सोनू की तारीफ!

शिवसेना सांसद संजय राउत को खटक रही सोनू की तारीफ!

हालांकि, महाराष्‍ट्र में सत्ताधारी शिवसेना के सांसद संजय राउत को सोनू की तारीफ खटक रही है। रविवार को उन्‍होंने पार्टी के 'मुखपत्र' सामना में सोनू सूद की तारीफ पर सवाल उठाते हुए कहा कि कितनी चतुराई के साथ किसी को एक झटके में महात्‍मा बनाया जा सकता है। संजय राउत का आरोप है कि सोनू सूद एक अभिनेता हैं और पैसा लेकर कुछ भी कर सकते हैं। बीजेपी के नेताओ ने सोनू सूद को प्यादा बनाकर ठाकरे सरकार को नाकाम दिखाने की कोशिश की है। कहा जा रहा है कि उन्होंने लाखो लोगों को उनके घर पहुंचाया है। तो क्या केंद्र सरकार और राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है? उनकी तारीफ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी भी कर रहें हैं। वो सोनू सूद से मिलते हैं और पूरा जानकारी लेते हैं।

बीजेपी के स्‍टार प्रचारक बनेंगे सोनू सूद: संजय राउत

बीजेपी के स्‍टार प्रचारक बनेंगे सोनू सूद: संजय राउत

संजय राउत ने अपने लेख में आगे सोनू सूद को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सोनू सूद इतनी आसानी से बसों को कैसे अरेंज कर रहें हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सोनू समानातर एक सरकार चला रहे हैं। उन्‍हें जो चाहिए वो मिल रहा है। वो आने वाले दिनों में बीजेपी का स्टार प्रचारक बन जाएंगे और दिल्ली, मुंबई, पटना सब जगह घूमेंगे। ऐसा करार पहले ही हो चुका है। सोनू सूद परदे पर और असल लाइफ में दोनों जगह अभिनय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+