हाथ काटने की नौबत आई तो ऑटो ड्राइवर की सोनू सूद ने की मदद, एक्टर ने बदले में की ये डिमांड
हाथ काटने की नौबत आई तो ऑटो ड्राइवर की सोनू सूद ने की मदद, एक्टर ने बदले में की ये डिमांड
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में जरुरतदमंदों की मदद करके रियल लाइफ हीरो बन चुके हैं। कोरोना महामारी में जब सभी लोग घरों में कैद थे तब भी वे प्रवासियों को घर भेजने में जुटे रहे। सोनू सूद द्वारा लॉकडाउन में शुरु किया गया ये परमार्थ का काम अनलॉक में भी जारी है। सोनू सूद के पास जो भी गरीब, मजबूर मदद के लिए पहुंच रहा उसकी एक्टर दिल खोल कर मदद कर रहे हैं, इसी क्रम में अब सोनू सूद ने एक ऐसे ऑटो ड्राइवर की मदद की है जिसका हाथ कटने की नौबत आ गई थीं।

ड्राइवर ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी
सोनू सूद से एक एक्सीडेंट में जख्मी हुए ऑटो ड्राइवर ने हाथ की सर्जरी करवाने के लिए मदद मांगी थी। उसने सोनू सूद को भेजे गए मैसेज में लिखा था कि उसके पास ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं हैं अगर जल्द ही ऑपरेशन नहीं करवाया तो हाथ काटने की नौबत भी आ सकती है। ड्राइवर का ये मैसेज देखते ही सोनू सूद ने उस ड्राइवर की मदद कर दी लेकिन बदले में सोनू सूद ने उससे चीज की मांग कर ली।
Recommended Video

सोनू सूद ने ट्वीट कर बदले में ड्राइवर से मांगी ये चीज
सोनू ने ट्वीट कर लिखा- हाथ कैसे कटने देंगे भाई ? आपकी सर्जरी 12th Oct को फ़िक्स है। अपने ऑटो में घुमा देना कभी। अब सोनू का ये कहना दिखा रहा है कि वे काफी विनम्र स्वभाव के हैं। वे बदले में उस ड्राइवर से सिर्फ एक ट्रिप देकर घुमाने की मांग कर रहे है, ये सुनकर सोनू सूद के प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोनू सूद की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं
आपको बता दें सोनू सूद का लोगों की मदद करने का अंदाज ही निराला है। ट्वीटर के जरिए जो भी उनसे मदद मांगता है उसकी हर हाल में मदद की जाती है। सबसे रोचक बात ये है कि सोनू सूद जिस अंदाल में लोगों की मदद करते हैं उनका वो अंदाज हर बार लोगों का दिल जीत लेता है। यहीं कारण है कि हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने अंदाज में इस ड्राइवर की मदद की वो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग जमकर सोनू सूद की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications