IAS की करनी है तैयारी तो सोनू सूद लेंगे आपकी जिम्मेदारी, FREE में कराएंगे कोचिंग, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली, 12 जून। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना समय में जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बनकर आए हैं। भूख हो, बीमारी हो या फिर जिंदगी से जुड़ी किसी भी तरह की जरूरत, सोनू सूद ने हर चीज को आसान बना दिया। सोनू को अब लोग भगवान की तरह पूजने लगे हैं। इतना ही नहीं सोनू सूद गरीब बच्चों को फ्री एजुकेशन देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से अपील भी कर चुके हैं। इसी बीच एक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और सराहनीय काम करने का फैसला किया है। जी हां, सोनू सूद ने अब सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कोचिंग स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल पोस्ट से की है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि IAS एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों की मदद के लिए उन्होंने एक नई पहल ''संभवम'' शुरू की है।

करनी है IAS की तैयारी, हम लेगें आपकी जिम्मेदारी
सोनू सूद ने इस संबंध में ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा ''करनी है आईएएस की तैयारी... हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी''। उन्होंने कहा कि संभवम के लॉन्च की घोषण करते हुए काफी रोमांचित हूं। सोनू ने बताया कि ये चैरिटी फाउंडेशन और दिया दिल्ली का एक पहल है। इसकी जानकारी देते हुए एक्टर ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें कोचिंग के बारे में बहुत सी जानकारी के साथ उनकी तस्वीर भी छपी है। फोटो के ऊपर लिखा है, ''मैं इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मुफ्त IAS कोचिंग स्कॉलरशिप देने का वादा किया है''।

इस साइट पर जाकर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सोनू ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इस आदवेदन की लिए अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है। जो लोग इस स्कॉलरशिप के इच्छुक हैं वो लोग फाउंडेशन की वेबसाइट www.soodcharityfoundation.org पर जाकर खुद को रजिस्टर सकते हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद के सराहनीय कामों को देखते हुए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने की मांग उठ पड़ी है। दरअसल केंद्र सरकार ने नागरिकों से पद्म विभूषण सम्मान के लिए सुझाव मांगे थे। कई बड़े लोगों ने सोनू सूद का नाम इसके लिए आगे किया है।

सोनू सूद से मिलने के लिए 700 KM पैदल चला उनका फैन
सोनू सूद ने अपने फैन की तस्वीर शेयर की है। जो उनसे मिलने 700 किलोमीटर पैदल चलकर मुंबई पहुंचा है। वेंकटेश नाम का ये फैन हैदराबाद से मुंबई बिना चप्पलों के पहुंचा है। वेंकटेश नाम के फैन के साथ फोटो शेयर करते हुए सोनू ने ट्वीट किया, वेंकटेश। मेरे द्वारा ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था कराए जाने के बावजूद यह लड़का मुझसे मिलने के लिए नंगे पांव हैदराबाद से चलकर मुंबई पहुंचा। वह वाकई प्रेरणास्रोत है और मैं उसका आभारी हूं।












Click it and Unblock the Notifications