सोनू पंजाबन का पुलिस हिरासत में खुलासा, छुट्टी के दिन आती थीं कॉलेज की लड़कियां

नई दिल्ली। सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा को दिल्‍ली पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। सोनू पंजाबन फिलहाल पुलिस रिमांड में है। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। सोनू का सेक्स रैकेट के दिल्ली और आसपास के कई राज्यों में था। सोनू ने खुलासा किया कि उसके रैकेट में दिल्ली और दूसरे राज्यों की कॉलेज स्टूडेंट्स भी जुड़ी हुई हैं। सोनू पंजाबन ने बताया है कि कॉलेज की छात्राएं भी उसके पास आती थीं, उसने बताया है कि छुट्टी के दिनों में अपनी मर्जी से लड़कियां उसके पास आती थीं।

कॉलेज की लड़कियों को देती थी छह हजार

कॉलेज की लड़कियों को देती थी छह हजार

सोनू पंजाबन ने बताया है कि कॉलेज की लड़किों को एक रात के वो 6000 रुपए देती थी, जबकि ग्राहक से कहीं ज्यादा वसूलती थी। लड़कियों को मिलते हैं। सोनू ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वो लड़कियों से संपर्क साधती थीं। इतना ही नहीं वह दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से बहला-फुसलाकर लाई गई नाबालिग लड़कियों को खरीदकर उनसे भी देह व्यापार कराती है। मर्जी से ना मानने वाली लड़कियों को वो ड्रग्स तक दी जाती है। सोनू ने लड़कियों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का बात भी स्वीकारी है।

पुलिस कस सकती है शिकंजा

पुलिस कस सकती है शिकंजा

जिस्मफरोशी का रैकेट चला रही सोनू पर पुलिस ने साल 2011 में मकोका लगाया था। बाद में वह मकोका केस में बरी हो गई थी। पुलिस एक बार फिर सोनू पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड ऐक्ट (मकोका) लगाने पर विचार कर रही है। सोनू पर आईपीसी की धारा 363, 366, 342, 370, 370A, 372, 373, 376, 34, 120B और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। सोनू पंजाबन का नाम प्रॉस्टिट्यूशन और फ्लैश ट्रेड में 2003 से जुड़ा हुआ है। सोनू पंजाबन उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब एक बड़े व्यापारी की लाश उसकी गाड़ी में बरामद हुई थी। लेकिन उस वक्त पुलिस की जांच में सोनू पंजाबन बचकर निकल गई थी।

 कौन है सोनू पंजाबन

कौन है सोनू पंजाबन

देश भर में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली है। अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले वो एक साधारण कॉलेज जाने वाली लड़की थी। आठ साल पहले गीता का नाम एक हत्या के मामले से जो जुड़ा तो आज तक अपराध से दूर नहीं जा पायी। इसके बाद वो जिस्मफरोशी में उतर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+