सांसद निधि का पैसा खर्च करने का वक्त नहीं सोनिया, मुलायम, राजनाथ को
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि आज मंगलवार को नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है अपने कार्यकाल का, पर 16 वीं लोकसभा के 542 में से 298 सांसदों ने अपने सांसद निधि का एक रुपया भी खर्च नहीं किया। उन्हें इस बाबत सालाना पांच करोड़ रुपये मिलता है। इंडिया स्पेंड के एक सर्वे में यह जानकारी मिली है।
राजनाथ से उमा भारती तक
जिन सांसदों को अपने सांसद निधि का एक रुपया भी खर्च करने का वक्त नहीं मिला उनमें केन्द्रीय राजनाथ सिंह, अनंत कुमार, डीवी सदारानंद गौड़ा, उमा भारती और कलराज मिश्र भी हैं। इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, मुलायम सिंह यादव भी हैं।
वाराणसी में हुआ काम
पर नरेन्द्र मोदी ने अपनी वाराणसी सीट पर अपने 5 करोड़ रुपये में 16 फीसद खर्च कर लिया। मौजूदा लोकसभा में भाजपा के 281, कांग्रेस के 44 सांसद है। उत्तर प्रदेश में 52 सांसदों ने अपनी सांसद निधि का एक भी पैसा खर्च नहीं किया।
राज्यों के सूरते हाल
अब बात कर लेते राज्यों की कि किस राज्य के कितने सांसदों ने अपने सांसदनिधि धन का इस्तेमाल नहीं किया।
आंध्र प्रदेश 10, अरुणाचल प्रदेश 1, असम 13, बिहार 25, गोवा 0, गुजरात 16, हरियाणा 5, बिहार 25, हिमाचल प्रदेश 0, जम्मू-कश्मीर 5, कर्नाटक, केरल 2, मध्य प्रदेश 17, महाराष्ट्र 30, मणिपुर 0, मेघालय 1
मिजोरम 0, नगालैंड, उड़ीसा 14, पंजाब 4, राजस्थान 20, सिक्किम 0, तमिलनाडू 11, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 52, पश्चिम बंगाल 13, अंडमान तथा निकोबार 1, चंडीगढञ, दादर तथा नगर हवेली, दमन तथा दीव 1, दिल्ली 2, लक्ष्यद्वीप 1, पुडुचेरी 1, छतीसगढ़ 5, उत्तारखंड, झारखंड 12, तेलंगाना 10।
निकम्मे सांसद यूपी के
उक्त रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, असम, राजस्थान के सांसदों ने कम धन खर्च किया बाकी राज्यों के सांसदों की तुलना में। उधऱ तमिलनाडू तथा नार्थ ईस्ट के सांसदों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
उनके अलावा भाजपा के छतीसगढ़ से सांसद कमलभान सिंह और अन्ना द्रविड़मुनेत्र कषगम के सेंगडुवेन ने करीब 80 फीसद धन का इस्तेमाल कर लिया। भाजपा के भिवानी से सांसद धरमवीर सिंह ने अपने सांसद निधि का 98 फीसद धन का सदुपयोग कर लिया है।













Click it and Unblock the Notifications