सोनिया-मोदी के साथ राहुल भी एशिया के टॉप-5 प्रभावशाली लोगों में शामिल

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख शी एशियन एवॉर्ड्स लिमिटेड 2014 द्वारा प्रकाशित साल 2014 के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में पहले स्थान पर हैं। 100 लोगों की इस सूची में नरेन्द्र मोदी चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं।
वहीं चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग तीसरे स्थान पर हैं। इनके अलावा दस प्रभावशाली लोगों में हांगकांग के उद्योगपति सर लि का शिंग, संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख बान की मून, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क गुएन ही हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिंदबरम सूची में 11वें नंबर पर हैं, जबकि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 19 वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख अश्फाक कयानी 18वें स्थान पर हैं। भारतीय व्यापारी मुकेश अंबानी 21वें और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 22वें पायदान पर हैं।
वहीं प्रभावशाली लोगों में फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन को सूची में 63वें स्थान पर जगह मिली है जबकि रजनीकांत 66वें नंबर पर हैं और आमिर खान 68वें स्थान पर हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय 84वें, सलमान खान 98वें और क्रिक्रेट कप्तान एम एस धोनी 99वें नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications