सोनिया गांधी 9 दिसंबर को किसानों के समर्थन में नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन, कही ये बात

सोनिया गांधी 9 दिसंबर को किसानों के समर्थन में नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन, कही ये बात

नई दिल्ली: Sonia Gandhi will not celebrate birthday on 9 December: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार 9 दिसंबर को अपना आने वाला जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी की ओर से अधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि किसान आंदोलन के समर्थन और देश में फैले कोरोना महामारी की वजह से वह अपना आने वाला 9 दिसंबर को जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

Recommended Video

    Farmers Protest : Sonia Gandhi 9th December को नहीं मनाएंगी जन्ममदिन,बताई ये वजह | वनइंडिया हिंदी
    Sonia Gandhi

    कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को इस बात की सूचना दे दी है कि 9 दिसंबर को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वो इस दिन किसी तरह का कोई कार्यक्रम ना करें। सोमवार ( 07 दिसंबर) को केंद्रीय नेतृत्व ने सभी राज्य इकाइयों को एक पत्र भेजकर ये सूचना दी है।

    कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने जन्मदिन को नहीं मनाने का फैसला किया है। सोनिया गांधी ने अनुरोध किया कि इस वर्ष उनके जन्मदिन पर कोई भी जश्न मनाने की गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जाना चाहिए, राज्य कांग्रेस अध्यक्षों, सीएलपी नेताओं, AICC महासचिवों, राज्यों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष के प्रमुखों को पत्र भेजकर हर तरह के कार्यक्रम से बचने के लिए कहा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+