आरजेडी-कांग्रेस में तकरार के बीच सोनिया गांधी ने लालू यादव को किया फोन, क्या गठबंधन पर हुई बात?
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात की है। सोनिया गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद उन्होंने पूर्व बिहार सीएम लालू प्रसाद यादव को फोन किया और बात की। दोनों नेताओं के बीच ये बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन में दरार देखने को मिल रही है।
Recommended Video

सोनिया गांधी से फोन पर क्या बात हुई है, इसको लेकर लालू यादव ने कहा, मैंने सोनिया गांधी से फोन पर बात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा। मैंने उनसे ये भी बोला कि सभी पार्टियां, जिनकी समान विचारधारा है, उन्हें इकठ्ठा किया जाए, जिससे एक मजबूत विकल्प बनाया जा सके और उनके साथ एक बैठक बुलाई जाए।
बिहार उपचुनाव के चलते कांग्रेस-राजद में रार
बिहार में दो विधानसभा सीटों कुशेश्वरस्थान एवं तारापुर में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। बिहार में लंबे समय से एक साथ चुनाव लड़ती रही कांग्रेस और राजद के उपचुनाव में साथ उतरने की उम्मीद थी लेकिनसीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों की बनी नहीं और दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए।
दोनों ओर से तीखी बयानबाजी भी
दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार तो उतारे ही काफी तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली है। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने परदे के पीछे राजद और बीजेपी का गठबंधन हो जाने की बातकह दी। इस पर लालू यादव ने भक्त चरण दास को भकचोन्हर दास कहते हुए कहा कि क्या हारने के लिए सीट हम कांग्रेस को दे देते। कई दूसरे नेताओं की ओर से भी तीखी बयानबाजी हुई जिसके बाद माना जा रहा है कि शायद 2024 में भी अब दोनों दल अलग-अलग ही बिहार में चुनाव लड़ें।












Click it and Unblock the Notifications