क्या गैर-गांधी परिवार का सदस्य बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, सवाल पर क्या बोलीं सोनिया गांधी?

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भविष्य में कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर गैर गांधी परिवार की संभावना से इनकार नहीं किया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा कि भविष्य में गांधी परिवार के बाहर से भी पार्टी को अध्यक्ष मिल सकता है। उन्होंने इस बात की ओर साफ इशारा किया है कि भविष्य कांग्रेस को गांधी परिवार के बाहर से भी अध्यक्ष मिल सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में खुद के चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में सोनिया गांधी ने कहा कि इसका फैसला पार्टी करेगी।

मनमोहन सिंह मुझसे बेहतर उम्मीदवार

मनमोहन सिंह मुझसे बेहतर उम्मीदवार

सोनिया गांधी इस इंटरव्यू के दौरान एक और बड़ा बयान दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सिंह कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर उनसे बेहतर उम्मीदवार थे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह बतौर कांग्रेस के उम्मीदवार मुझसे बेहतर थे। सोनिया से जब पूछा गया कि क्या भविष्य में कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हो सकता है तो उन्होंने कहा क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि आने वाले समय में गांधी परिवार से बाहर का भी व्यक्ति पार्टी का अध्यअक्ष हो सकता है। मनमोहन सिंह के बारे बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मैं अपनी सीमाओं को जानती थी, मनमोहन सिंह मुझसे बेहतर उम्मीदवार थे।

सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस

सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस

इंटरव्यू के दौरान सोनिया गांधी से पूछा गया कि क्या बिना गांधी परिवार के कांग्रेस चल पाएगी, तो सोनिया ने कहा कि यह सवाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पूछना चाहिए। सोनिया से जब पूछा गया कि आप पार्टी की ऐसी नेता थी जिसकी वजह से पार्टी एकजुट थी तो सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि यहां कई कांग्रेस के नेता हैं, आप उनसे पूछ सकते हैं। सोनिया ने कहा कहां कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आएगी।

2019 में भाजपा हारेगी

2019 में भाजपा हारेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इस सरकार ने सिर्फ खोखले वायदे किए, बड़े-बड़ वायदे करना आसान होता है, लेकिन उन्हे पूरा करना मुश्किल। इस सरकार ने अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। अब इस सरकार को महज एक वर्ष का समय बचा है लेकिन इनके तमाम वायदे सिर्फ जुमले साबित हुए। सोनिया गांधी ने इस बात का भरोसा जताया कि हम 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर जरूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+