कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में केंद्र पर बरसीं सोनिया गांधी, बोलीं- भारत की संपत्ति बेच रही मोदी सरकार

नई दिल्ली, 08 दिसंबर। संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच आज ( बुधवार) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने किसानों, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला जबकि संसद से निलंबत राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन को अभूतपूर्व और अस्वीकार्य बताया। सोनिया गांधी ने कहा कि 'हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं'।

Recommended Video

    Sonia Gandhi का Modi government पर हमला, निलंबित सांसदों पर जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    Sonia Gandhi said in Congress Parliamentary Party meeting Modi government selling India assets

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर कहा कि संसद के पूरे शीतकालीन सत्र से उनका निलंबन संविधान और राज्यों की परिषद में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों दोनों का उल्लंघन करता है, इस फैसले ने हम सभी को हिला दिया है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएसयू विनिवेश पर केंद्र सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि 'मोदी सरकार भारत की संपत्ति बेच रही है, सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म किया जा रहा है।'। उन्होंने कहा कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 'सरकार के पास व्यवसाय करने के लिए कोई व्यवसाय नहीं है'।

    यह भी पढ़ें: बिहार के इस हेल्थ सेंटर पर ली मोदी, शाह, सोनिया और प्रियंका ने वैक्सीन, लिस्ट में नाम दर्ज, जानें पूरा मामला

    नागालैंड की घटना पर साधा निशाना
    नागालैंड में नागरिकों की हत्याओं पर, सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कहा, 'केंद्र का खेद व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, सरकार को भविष्य में ऐसी 'भयानक त्रासदियों' की किसी भी घटना को रोकने के लिए 'विश्वसनीय कदम' उठाने की जरूरत है।' सोनिया गांधी ने नागालैंड में हत्याओं के पीड़ितों के परिवारों के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा, 'मुझे नागालैंड में हुई दुखद घटनाओं पर सामूहिक रूप से गहरा दुख व्यक्त करना चाहिए, जिसमें कई निर्दोष लोगों की मौत हुई और एक सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। पीड़ित परिवारों के लिए जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+