Chamoli Glacier Burst: सोनिया गांधी ने लिखा पत्र, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड में रविवार को ग्लेशियर फटने के बाद भारी तबाही हुई है। इस हादसे में 100 से 150 के बीच लोगों के लापता होने की खबर है। अब तक 10 लोगों के शव मिले हैं। ग्लेशियर फटने से धौलीगंगा नदी का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। 200 ITBP जवानों को जोशीमठ और तपोवन के रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट पर कर दिया है। उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मौके पर पहुंचकर मदद की अपील की हैं।

Recommended Video

    Chamoli Glacier Burst: PM Modi और Amit Shah ने Trivendra Rawat से की बात, कही ये बात |वनइंडिया हिंदी
    SONIA

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वो लोग अधिकारियों को राहत और बचाव के प्रयासों में इस संकट की घड़ी में मदद करें। सोनिया ने अपने पत्र में लिखा कि इस दुखद घटना में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है। वही यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान देश के लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उत्तराखंड को मदद का आश्वासन दिया है।

    LETTER

    पीएम मोदी ने की सीएम से बात

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी हालातों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,"उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं।

    राहत और बचाव का कार्य जारी

    आपको बता दें कि चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान हुआ है। खबर ये भी है 150 के करीब लोग लापता बताए जा रहे हैं। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+