'...BJP जैम हम पर फेंक देगी', राहुल को मजाकिया अंदाज में सोनिया गांधी का जवाब, जानें पूरा किस्सा

साल 2023 को अलविदा और 2024 का स्वागत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ जैम बनाते हुए किया। राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। जिसमें दोनों मां-बेटे जैम बताते हुए नजर आए।

हालांकि, राहुल गांधी ने यह भी खुलासा किया कि यह रेसिपी उनकी बहन प्रियंका गांधी की है। जैम बनाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर बीजेपी के लोग जैम लेना चाहते हैं, तो वे इसे भी प्राप्त कर सकते हैं। इसपर सोनिया गांधी ने मजाक करते हुए कहा कि वे इसे हम पर फेंक देंगे। आइए जानते हैं कैसे जैम के साथ हुई राजनीतिक गुफ्तगू...

rahul Gandhi marmalade

राहुल गांधी ने अपनी मां के साथ जैम बनाने की शुरूआत बगीचे में छोटे संतरे चुनने से की। उसके बाद उसे धुलकर उनका रस निकालना शुरू किया। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल की जिद उन्हें बहुत परेशान करती है,क्योंकि वह भी बहुत जिद्दी हैं। राहुल की एक खूबी जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है, उस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत केयरिंग हैं।

गैस स्टोव पर संतरे हिलाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह मेरी बहन का नुस्खा है, मेरा नहीं। उन्होंने नुस्खा ढूंढा और उसमें सुधार किया। मैं बस इसे लागू कर रहा हूं। राहुल ने आगे कहा कि बीजेपी वालों को जाम लेना हो तो वो भी ले सकते हैं। आप क्या कहती हैं मम्मी?सोनिया गांधी ने जवाब दिया कि वे इसे हम पर फेंक देंगे। राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा कि यह अच्छा है, फिर हम इसे फिर से उठा सकते हैं।

सोनिया को तालमेल बिठाने में लगा वक्त

सोनिया गांधी ने कहा कि जब कोई भारतीय व्यक्ति विदेश जाता है...मैं आज के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, क्योंकि हर जगह भारतीय रेस्तरां हैं। आप ब्रिटेन या अन्य जगहों के खाद्य पदार्थों से तालमेल नहीं बिठा सकते। इसी तरह, जब मैं यहां आई तो मुझे तालमेल बिठाने में समय लगा। सोनिया ने कहा कि उन्हें भारतीय स्वादों, विशेषकर मिर्च और हरे धनिये के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पहले भी अचार पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह पसंद है। जैसा कि सोनिया गांधी ने बताया कि कैसे उन्होंने खुद को समायोजित किया और फिर उन्हें भारतीय भोजन से प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि अब जब भी वह विदेश से आती हैं, तो सबसे पहली चीज जो वह चाहती हैं वह है अरहर (तूर) की दाल और चावल।

'खाने को लेकर है बड़ी राजनीतिक लड़ाई'
वीडियो में, राहुल गांधी ने कहा कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ रहे थे, तो उन्होंने बेसिक खाना पकाने का कौशल सीखा। क्योंकि तब उनके पास कोई विकल्प नहीं था। राहुल ने कहा कि भोजन को लेकर बड़ी मात्रा में राजनीतिक लड़ाई हुई है। गांधीजी का भोजन के बारे में एक विशेष दृष्टिकोण था, जिसमें शाकाहारी, बकरी का दूध और उनके पास पोषण संबंधी विचारों का एक सेट था। मेरे पास भी पोषण संबंधी विचारों का एक सेट है, जो गांधीजी से थोड़ा अलग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+