सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को बताया अपना बॉस, बोलीं किसी को कोई संदेह नहीं रहना चाहिए
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद बड़ा बयान दिया है। सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल अब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वह अब मेरे भी बॉस हैं। हालांकि सोनिया गांधी अभी भी कांग्रेस की संसदीय समिती की चेयरपर्सन हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि अब राहुल गांधी मेरे भी बॉस हैं। अपने इस बयान से सोनिया गांधी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि राहुल गांधी ही पार्टी के अब सर्वेसर्वा हैं और उनका आदेश सर्वमान्य है।

कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया बेहतर
सोनिया गांधी हाल में चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने गुजरात के विधानसभा चुनाव और राजस्थान के उपचुनाव में काफी मुश्किल हालात में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे यह दिखता है कि अब हालात पार्टी की पक्ष में हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि हम कर्नाटक में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि इस सरकार को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं, इस दौरान कई संस्थाएं कमजोर हुई हैं, जिसमे संसद, से लेकर कोर्ट, मीडिया और सिविल सोसाइटी भी शामिल है। राजनीतिक दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

भाजपा के खिलाफ जारी रखेंगे कोशिश
सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी अब मेरे भी बॉस हैं और इसपर किसी को भी किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए, मुझे इस बात का भरोसा है कि आप सब लोग मिलकर उसी लगन, भरोसे और विश्वास के साथ उनके साथ काम करेंगे जैसे कि आपने मेरे साथ काम किया। हालांकि सोनिया गांधी ने यह भी साफ किया है कि वह भाजपा के खिलाफ अन्य दलों को साथ लाने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखेंगी। सोनिया ने कहा कि मैं बतौर संसदीय दल के चेयरपर्सन कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर काम करुंगी और ऐसे लोगों को आने वाले आम चुनाव में साथ लाने की कोशिश करुंगी ताकि एक बार फिर से देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, सेक्युलर विचारधारा और आर्थिक विकास को पटरी पर लाया जा सके।

मौजूदा सरकार ने सिर्फ प्रचार किया
सोनिया गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने वायदा किया था कि वह मैक्सिमम गवर्नेंस और मैक्सिमम गर्वनमेंट के सिद्धांत पर काम करेगी, लेकिन वह ऐसा करने में पूरी तरह से विफल रही है, इस सरकार ने सिर्फ यूपीए सरकार की योजनाओं का फिर से नामकरण किया है। हमे इस बात को स्वीकार करना होगा कि इस सरकार ने इन योजनाओं को बेहतर नाम दिया और बेहतर तरीके से लोगों के सामने पेश किया है। अगर इस सरकार पर भरोसा करें तो 2014 से पहले सरकार ने कोई काम नहीं किया। सोनिया ने कहा कि इस सरकार ने सिर्फ मार्केटिंग की है और अपने वायदे पूरे नहीं किए हैं, जिसकी चलेत यह सरकार अपनी हार खुद ही सुनिश्चित कर रही है।

सीमापार आतंकवाद से समझौता नहीं
वहीं जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर सोनिया ने कहा कि हमे सीमा पार के आतंकवाद से पूरी ताकत के साथ लड़ना चाहिए, इस मुद्दे पर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए, हम अपने जवानों को सैल्यूट करते हैं। लेकिन हमे इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए और उनके जख्मों पर मरहम लगाने के लिए कोशिशें करते रहना चाहिए, मनमोहन सिंह के कार्यकाल में यह साफ दिखता था।

जल्द चुनाव के लिए रहें तैयार
इसके साथ ही सोनिया गांधी ने इस बात की भी आशंका जाहिर की है कि आगामी लोकसभा चुनाव जल्दी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमे इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए कि चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमे कोई संदेह नहीं है कि 2014 में हमे बड़ा झटका लगा था लेकिन देश के लोग मौजूदा सरकार के भ्रमजाल को अब समझ चुके हैं, ऐसे में यह हमारे उपर है कि लोगों के इस सरकार में टूटे भरोसे को अपनी ओर मोड़ सके।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications